Viral

प्यार, भरोसा और फिर धोखा… पहले से शादीशुदा निकला फर्जी दारोगा, महिला टीचर से ठगे 22 लाख

Bareilly News: उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के बारादरी इलाके की एक शिक्षिका के साथ बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. यह मामला सुनने में जितना सीधा लगता है, असल में उतना ही चालाकी से रचा गया जाल था. शिक्षिका की मुलाकात एक मेट्रोमोनियल साइट पर उत्तराखंड के काशीपुर के रहने वाले रितिक कंबोज नाम के युवक से हुई. शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत हुई, फिर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं. दोनों जब एक दूसरे के करीब आ गए तो रितिक ने शादी प्रस्ताव रखा जिस पर महिला शिक्षिका राजी हो गई.

प्यार, भरोसा और फिर धोखा… पहले से शादीशुदा निकला फर्जी दारोगा, महिला टीचर से ठगे 22 लाख
प्यार, भरोसा और फिर धोखा… पहले से शादीशुदा निकला फर्जी दारोगा, महिला टीचर से ठगे 22 लाख

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रितिक ने खुद को दरोगा बताया, जिससे शिक्षिका को उस पर भरोसा हो गया. उसने अपने व्यवहार और बातों से ऐसा विश्वास दिलाया कि शिक्षिका को लगा कि वह एक सही इंसान है और शादी के लिए अच्छा रिश्ता है. कुछ समय बाद रितिक ने शादी का प्रस्ताव रखा और शिक्षिका भी मान गईं. इसके बाद रितिक बरेली आया और शिक्षिका को अपने साथ गाजियाबाद ले गया. वहां आर्य समाज मंदिर में दोनों की शादी कराई गई. शादी के बाद वह शिक्षिका को वापस बरेली छोड़ गया यहीं से असली खेल शुरू हुआ.

प्लॉट और फैक्ट्री के नाम पर ठगी

शादी के बाद रितिक ने शिक्षिका से कहा कि उसे काशीपुर में मकान खरीदना है और इसके लिए पैसों की जरूरत है. उसने भरोसा दिलाया कि मकान शिक्षिका के नाम पर ही कराया जाएगा. इस भरोसे में आकर शिक्षिका ने पहले 10 लाख रुपये दिए. इसके बाद 10 लाख रुपये और आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर कर दिए. कुछ दिन बाद रितिक ने नया बहाना बनाया. उसने कहा कि उसके चाचा को प्लांट (फैक्ट्री) लगाने के लिए ढाई लाख रुपये की जरूरत है.

महिला टीचर से ऐंठ लिए 22 लाख

इस बार भी शिक्षिका ने बिना ज्यादा सोचे समझे पैसे ट्रांसफर कर दिए. इस तरह कुल मिलाकर करीब साढ़े बाइस लाख रुपये रितिक ले चुका था जब काफी समय तक मकान की रजिस्ट्री नहीं हुई और रितिक बहाने बनाने लगा, तब शिक्षिका को शक हुआ. उसने दबाव बनाया तो रितिक ने बात करना कम कर दिया. कभी बीमारी का बहाना, कभी किसी और काम का बहाना बनाकर वह टालता रहा. जांच-पड़ताल करने पर शिक्षिका को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब पता चला कि रितिक पहले से ही शादीशुदा है. यानी उसने झूठ बोलकर न सिर्फ शादी की, बल्कि पूरे प्लान के तहत पैसे भी ठगे, और दरोगा नहीं है.

Khabar Monkey

जान से मारने की दी धमकी

शिक्षिका ने जब विरोध किया और पैसे वापस मांगे, तो रितिक डराना-धमकाना शुरू कर दिया. आरोप है कि वह पिस्टल लेकर चलता है और उसने जान से मारने की धमकी भी दी. डरी हुई शिक्षिका ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply