SportsViral

रोहित कर सकते हैं RCB के खिलाफ मुंबई की कप्तानी, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव के खेलने पर सस्पेंस

2026 में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। इस टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें उसे 3 में जीत मिली है जबकि 7 मैचों में इस टीम को हार मिली है। 6 अंक के साथ ये टीम अभी अंकतालिका में 9वें स्थान पर मौजूद है। मुंबई को अगला मैच रायपुर में आरसीबी के खिलाफ खेलना है, लेकिन इस मैच में कप्तानी कौन करेगा इसे लेकर पेंच फंस गया है।

रोहित कर सकते हैं RCB के खिलाफ मुंबई की कप्तानी, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव के खेलने पर सस्पेंस
रोहित कर सकते हैं RCB के खिलाफ मुंबई की कप्तानी, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव के खेलने पर सस्पेंस

हार्दिक पंड्या टीम के साथ नहीं पहुंचे रायपुर

मुंबई को अपना अगला लीग मैच यानी 11वां मैच 10 मई को रायपुर में के खिलाफ खेलना है जिसके लिए मुंबई की टीम वहां पहुंच गई, लेकिन टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या टीम के साथ रायपुर नहीं पहुंचे। क्रिकबज के मुताबिक हार्दिक पंड्या को पीठ की परेशानी है जिसकी वजह से वो टीम के साथ वहां नहीं पहुंचे यानी वो अगला मैच शायद नहीं खेलेंगे। वैसे पिछले मैच में भी हार्दिक नहीं खेले थे और उनकी जगह टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की थी।

Khabar Monkey

सूर्यकुमार यादव के खेलने पर सस्पेंस

मुंबई ने अपना आखिरी लीग मैच यानी 10वां मैच सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था जिसमें इस टीम को 6 विकेट से जीत मिली थी, लेकिन क्रिकट्रैकर के मुताबिक आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार यादव व्यक्तिगत कारणों से नहीं खेल सकते हैं। अब सवाल ये है कि अगर हार्दिक नहीं हैं और अब सूर्यकुमार यादव भी नहीं हैं तो मुंबई की कप्तानी आरसीबी के खिलाफ कौन करेगा इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।

क्या रोहित करेंगे टीम की कप्तानी

के लिए अब हार्दिक और सूर्यकुमार के नहीं होने पर रोहित शर्मा कप्तानी कर सकते हैं। हालांकि रोहित शर्मा को जिस तरह से कप्तानी से हटाया गया था उसके बाद ऐसा संभव तो नहीं दिखता, लेकिन अगर टीम मैनेजमेंट अगर उनसे कहे तो ये संभव हो सकता है यानी वो कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। वैसे भी इस वक्त कोई ऐसा खिलाड़ी रोहित के अलावा दिख नहीं रहा जो टीम को बेहतरीन तरीके से आगे लेकर जाए। हालांकि टीम के पास जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा के रूप में अन्य विकल्प हैं, लेकिन रोहित के रहते शायद उन्हें कप्तानी के लिए नहीं कहा जाए।

वैभव-गिल ओपनर, श्रेयस-नितिश भी शामिल; भारत की वैकल्पिक टी20 प्लेइंग 11 का इंडीज के पूर्व दिग्गज ने किया चयन

आईपीएल 2026 के बीच इस सीजन में फॉर्म के आधार पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ने भारत की वैकल्पिक टी20 प्लेइंग 11 का चयन किया। इस टीम में वैभव, गिल, चहल, भुवनेश्वर, श्रेयस जैसे खिलाड़ियों को जगह दी गई। 

Leave a Reply