HealthViral

Kalki Koechlin फिटनेस के लिए लेती हैं 8 घंटे की नींद,एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए क्यों जरूरी है पर्याप्त नींद

बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का मानना है कि उनकी फिटनेस और चमकती स्किन का सबसे बड़ा राज कोई महंगी क्रीम नहीं, बल्कि  8 घंटे का स्लीप फॉर्मूला है। Kalki Koechlin (42) ने हाल ही में  Soha Ali Khan के यूट्यूब टॉक शो पर अपनी लाइफस्टाइल रूटीन के बारे में खुलकर बात की, जिसमें उनके डिनर और सोने का समय भी शामिल है। कल्कि ने अपनी लाइफस्टाइल रूटीन के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें दादी की तरह 8 घंटे सोना पसंद है। अदाकारा ने कहा कि वो रात 10:30 बजे तक सो जाती हैं और इससे बहुत खुश रहती हैं। उनके जल्दी सोने का उनके पति मजाक भी उड़ाते हैं।

Kalki Koechlin फिटनेस के लिए लेती हैं 8 घंटे की नींद,एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए क्यों जरूरी है पर्याप्त नींद
Kalki Koechlin फिटनेस के लिए लेती हैं 8 घंटे की नींद,एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए क्यों जरूरी है पर्याप्त नींद

कल्कि ने कहा मेरे पति देर रात तक जागकर पियानो बजाते हैं लेकिन मुझे इसकी ज़रूरत नहीं होती। मैं सुबह 6:30 बजे उठना चाहती हूं ताकि अपनी बेटी सैफो के साथ समय बिता सकूं और उसका टिफिन बना सकूं और उसे स्कूल भेज सकूं। मेरी 6 साल की बेटी रात 8 बजे सो जाती है और 8:30 बजे लाइट बंद हो जाती है। मुझे खुश रहने के लिए 8 घंटे की नींद चाहिए, लेकिन अक्सर मुझे इतनी नींद नहीं मिल पाती।

क्या सिर्फ 8 घंटे की नींद सेहत और सूरत दोनों बदल सकती है? 

जुपिटर हॉस्पिटल, ठाणे के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अनिरुद्ध मोरे के अनुसार नींद हर व्यक्ति के लिए एक जैसी नहीं होती, लेकिन वयस्कों के लिए 7 से 9 घंटे की नींद सामान्य मानी जाती है। एक्सपर्ट ने बताया ज्यादा जरूरी ये है कि व्यक्ति दिन में कैसा महसूस करता है? अगर कोई इंसान हर सुबह तरोताजा होकर, फोकस और भावनात्मक रूप से स्थिर है तो उसने अपनी सही नींद की अवधि पा ली है।

क्या डिनर का समय नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है?

डॉ. अनिरुद्ध ने बताया रात के खाने का समय आपकी अच्छी नींद के लिए बहुत मायने रखता है।सोने से कम से कम 2–3 घंटे पहले डिनर कर लेने से शरीर को खाना पचाने का समय मिल जाता है। इससे एसिडिटी, पेट फूलना या नींद में खलल जैसी समस्याएं कम होती हैं। देर से भारी खाना, खासकर ज्यादा मसालेदार या फैट वाला खाना नींद के पैटर्न को बिगाड़ सकता है। देर रात हैवी फूड का सेवन आपकी नींद की क्वालिटी को भी बिगाड़ सकता है। जल्दी और हल्का डिनर बेहतर और आरामदायक नींद में मदद करता है।

अच्छी नींद के संकेत क्या हैं?

अच्छी नींद सिर्फ उसकी अवधि पर नहीं, बल्कि उसकी निरंतरता और गहराई पर भी निर्भर करती है। 15–20 मिनट में नींद आ जाना, पूरी रात बिना जागे सोना और बिना थकान के उठना ये अच्छी नींद के संकेत हैं। नींद एक चक्र में चलती है, जिसे शरीर की आंतरिक घड़ी नियंत्रित करती है। अगर सोने-जागने का समय अनियमित हो, तो पर्याप्त नींद लेने के बावजूद व्यक्ति थका हुआ महसूस कर सकता है।

क्या 7 घंटे से कम नींद लेकर भी ठीक से काम किया जा सकता है?

कुछ लोगों को ऐसा लगता है, लेकिन लंबे समय तक कम नींद लेने से धीरे-धीरे समस्याएं हो सकती हैं, जैसे ध्यान में कमी, मूड स्विंग्स और मेटाबॉलिज्म में बदलाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर व्यक्ति स्वस्थ महसूस कर रहा हो तो वह 7 घंटे से कम नींद में भी ठीक से काम कर सकता है। नींद के लिए नियमितता बहुत ज़रूरी है; हर दिन एक ही समय पर सोने और जागने के चक्र को नियमित करने में मदद करता है। एक्सपर्ट ने बताया नींद सिर्फ आराम नहीं है बल्कि मस्तिष्क और शरीर के लिए भी आवश्यक मरम्मत है।

Khabar Monkey

बेहतर नींद के लिए क्या करें?

अच्छी नींद के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है। रात में स्क्रीन टाइम कम करें। रात में मोबाइल की रोशनी आपकी रात की नींद को उड़ा सकती है। देर शाम कैफीन से बचना और शांत रहना जरूरी है। रात में कॉफी और चाय का सेवन आपकी नींद में खलल डाल सकता है। अच्छी नींद के लिए अच्छा वातावरण होना भी जरूरी है।  नींद सिर्फ आराम नहीं है, बल्कि दिमाग और शरीर के लिए जरूरी रिपेयर का समय भी है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सार्वजनिक स्रोतों और विशेषज्ञों से मिली जानकारी पर आधारित है। किसी भी नई दिनचर्या को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

Leave a Reply