EntertainmentViral

Actor Sudesh Kumar Death: 95 साल की उम्र में एक्टर सुदेश कुमार का निधन, जानें किस बीमारी ने ली जान

Sudesh Kumar Dhawan Passes Away: हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता सुदेश कुमार धवन का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, अभिनेता को निधन से करीब दो सप्ताह पहले ब्रेन स्ट्रोक आया था। उन्हें 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अस्पताल में भर्ती रखा गया था। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें घर ले जाया गया, जहां उनकी देखभाल के लिए ICU जैसी व्यवस्था की गई थी। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया और अंततः 1 मई को उनका निधन हो गया। उनकी प्रार्थना सभा 4 मई 2026 को शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी। यह सभा मुंबई के FPH बैंक्वेट हॉल में रखी गई है, जहां उनके चाहने वाले और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

Actor Sudesh Kumar Death: 95 साल की उम्र में एक्टर सुदेश कुमार का निधन, जानें किस बीमारी ने ली जान
Actor Sudesh Kumar Death: 95 साल की उम्र में एक्टर सुदेश कुमार का निधन, जानें किस बीमारी ने ली जान

परिवार में कौन-कौन हैं?
सुदेश कुमार अपने पीछे परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें पत्नी जया, बेटी मिशिका शामिल हैं। सुदेश कुमार का जन्म 17 मार्च 1931 को हुआ था। उन्होंने एलफिंस्टन कॉलेज से विज्ञान (Science) में डिग्री हासिल की थी। हालांकि, उनके पिता चाहते थे कि वे डॉक्टर बनें, लेकिन सुदेश कुमार की रुचि अभिनय में थी।

एक्टिंग करियर की शुरुआत
अभिनय के प्रति अपने जुनून के चलते उन्होंने इस क्षेत्र को चुना और पृथ्वीराज कपूर के मशहूर थिएटर ग्रुप के साथ अपनी कला यात्रा शुरू की। यहीं से उनके अभिनय करियर की नींव मजबूत हुई।

Khabar Monkey

‘सारंगा’ से मिली पहचान
सुदेश कुमार को फिल्म सारंगा से खास पहचान मिली। यह एक दुखद प्रेम कहानी थी, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। उन्होंने अपने करियर में कई तरह की फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा के साथ-साथ वे कई सफल दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी नजर आए। इन फिल्मों में छोटी बहन, भरोसा, खानदान शामिल हैं। इनमें उनके किरदारों ने उन्हें एक मजबूत सहायक अभिनेता के रूप में पहचान दिलाई। अभिनय के अलावा सुदेश कुमार ने फिल्म निर्माण में भी कदम रखा। एक निर्माता के तौर पर उनका आखिरी प्रोजेक्ट ‘जान हथेली पे’ था।

Leave a Reply