Viral

आज आपका आखिरी दिन… और दरवाजे पर रख दिया कफन, TMC नेता के घर धमकी भरा पोस्टर

Khardah Assembly Seat: पश्चिम बंगाल की राजनीति कुछ अलग ही है, आज यानी 4 मई को, 2026 विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान होना है. ऐसे में सभी नेता बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खड़दह विधानसभा क्षेत्र के सरदा पल्ली इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दमदम-बैरकपुर संगठनात्मक जिले के युवा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सचिव संतु दास के घर के बाहर धमकी भरा पोस्टर मिला. दिलचस्प बात यह है कि इस पोस्टर के नीचे ‘कफन’ भी रखा हुआ है.

Khabar Monkey

आज आपका आखिरी दिन… और दरवाजे पर रख दिया कफन, TMC नेता के घर धमकी भरा पोस्टर
आज आपका आखिरी दिन… और दरवाजे पर रख दिया कफन, TMC नेता के घर धमकी भरा पोस्टर

संतु दास के घर के बाहर लगे पोस्टर में लिखा था,’तृणमूल नेतृत्व में कल (यानी आज) आपके दिन खत्म हो जाएंगे.’ साथ ही इस पोस्टर के नीचे एक सफेद कफन का कपड़ा भी रखा गया था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही तृणमूल के कार्यकर्ता और समर्थक मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की. संतु दास ने कहा कि यह सब उन्हें डराने के लिए किया जा रहा है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता इससे बिल्कुल भी डरने वाले नहीं हैं.

TMC अध्यक्ष ने भाजपा को लताड़ा
वहीं, उत्तर पानीहाटी शहर तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चक्रवर्ती ने इस घटना के लिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में इस तरह की राजनीति पहले नहीं देखी गई. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नई तरह की ‘अपसंस्कृति’ लाकर आम लोगों में डर फैलाने की कोशिश कर रही है.

आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के आज नतीजे आने हैं. इस बार बंगाल में दो चरणों में वोटिंग हुई. पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को वोट डले, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोट डाले गए. इस बार वोटिंग प्रतिशत 92 प्रतिशत से ज्यादा है. वोटिंग के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी को विजेता बताया गया है. हालांकि कुछ एग्जिट पोल्स ने ममता की वापसी की भी संभावना जाहिर की है.

Leave a Reply