Viral

बंगाल में BJP-TMC में कांटे की टक्कर:भवानीपुर से ममता पीछे, सुवेंदु आगे

बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट (फालता) पर 21 मई को फिर से चुनाव होगा। शुरुआती रुझान में भाजपा 116 और टीएमसी 101 सीटों पर आगे चल रही है।

बंगाल में BJP-TMC में कांटे की टक्कर:भवानीपुर से ममता पीछे, सुवेंदु आगे
बंगाल में BJP-TMC में कांटे की टक्कर:भवानीपुर से ममता पीछे, सुवेंदु आगे

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं। भाजपा के सुवेंदु बनर्जी को बढ़त है। राज्य में ममता बनर्जी 15 साल से सत्ता में हैं।

Khabar Monkey

पश्चिम बंगाल में काउंटिंग के बीच बयानबाजी तेज, ममता बनर्जी ने क्यों कहा- निगरानी रखें, शिकायतें दर्ज करें
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान रोमांचक मुकाबले के बाद अब वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सतर्क रहें। निगरानी रखें। रात भर जागते रहें। शिकायतें दर्ज करें। मुझे अलग-अलग जगहों से रिपोर्ट मिल रही हैं कि जान-बूझकर बिजली काटी जा रही है (लोड-शेडिंग की जा रही है)। हुगली के श्रीरामपुर से लेकर नदिया के कृष्णानगर तक, बर्दवान के औसग्राम से लेकर कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र तक ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं।

असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी 7 सीटों पर आगे, बंगाल में टीएमसी को दो सीट पर बढ़त, केरलम से भी आए शुरुआती रुझान
देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और एक केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। सुबह 8 बजे से काउंटिंग के बाद असम और केरल को लेकर रुझान सामने आने लगे हैं। असम में बीजेपी 7 सीटों पर आगे है, कांग्रेस को 5 सीटों पर बढ़त नजर आ रही। बंगाल चुनाव रुझानों पर नजर डालें तो टीएमसी दो सीटों पर आगे नजर आ रही, बीजेपी तीन सीटों पर आगे नजर आ रही। केरलम में शुरुआती रुझानों में यूडीएफ दो सीटों पर आगे है। एलडीएफ एक सीट पर आगे है।

गुवाहाटी सेंट्रल से बीजेपी उम्मीदवार विजय गुप्ता ने पार्टी की जीत का दावा
असम विधानसभा चुनाव में मतगणना शुरू होने से पहले गुवाहाटी सेंट्रल से बीजेपी उम्मीदवार विजय गुप्ता ने पार्टी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आश्वस्त है कि उसकी सरकार यहां तीसरी बार बनने जा रही है और बहुत अच्छे अंतर से हमारे सभी उम्मीदवार जीतेंगे। जनता का आशीर्वाद और स्नेह हमें मिला है।

बंगाल चुनाव में काउंटिंग को लेकर थ्री लेयर सिक्योरिटी, मुख्य चुनाव अधिकारी ने दिया ये बड़ा अपडेट
पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने राज्य में विधानसभा चुनाव की मतगणना पर अहम अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि सभी जगह हमारी समान व्यवस्थाएं हैं। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। कोई समस्या नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही हैं। उनका मुकाबला भाजपा से है, जो पहले कमजोर थी लेकिन अब मजबूत चुनौती बन चुकी है। इस चुनाव में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए।

Leave a Reply