रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने अब तक 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपयों का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। हालांकि तीसरे दिन फिल्म की कमाई के आंकड़ों में कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि राजा शिवाजी फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन ही धीमी पड़ने लगी है। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने तीसरे दिन अब तक 4.59 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। हालांकि ये आंकड़ा बीते 2 दिनों से काफी कम है। राजा शिवाजी फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 10.55 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 4.59 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि ये आंकड़ा अभी बदल भी सकता है।

जुनैद खान की एक दिन से आगे निकली फिल्म
राजा शिवाजी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जुनैद खान और साई पल्लवि स्टारर फिल्म एक दिन से टक्कर मिली थी। दोनों ही फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। हालांकि राजा शिवाजी ने एक दिन फिल्म को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। एक दिन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 28.87 करोड़ रुपयों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पहले ही दिन महज 6.20 करोड़ रुपयों की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग कर पाई थी। इसके बाद दूसरे 6.95 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। आज तीसने दिन फिल्म ने अब तक 5.20 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 28.87 करोड़ रुपयों के पार पहुंच गया है।
रितेश देशमुख ने खुद डायरेक्ट की है फिल्म
बता दें कि राजा शिवाजी फिल्म को रितेश देशमुख ने खुद डायरेक्ट किया है। इतना ही नहीं रितेश के साथ इस फिल्म में उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी अहम किरदार में नजर आई हैं। इसके साथ ही अभिषेक बच्चन और संजय दत्त ने भी कमाल के किरदार निभाए हैं। इसके साथ ही सलमान खान के एक छोटे किरदार ने भी दर्शकों को खुश कर दिया था। फिल्म में सलमान खान ने जीवा महाला का रोल प्ले किया है। इसके साथ ही विद्या बालन, फरदीन खान, भाग्यश्री और महेश मांजरेकर भी लीड रोल में दिखे हैं।
–





