Viral

अंडमान में रचा इतिहास! समुद्र के अंदर लहराया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा

भारत के लिए एक बार फिर से गर्व का पल सामने आया है। जहां 200 गोताखोरों ने मिलकर अंडमान और निकोबार आइलैंड (Andaman and Nicobar Islands) में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जिसे सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। दरअसल, यहां के स्वराज द्वीप (Swaraj Dweep) पर समुद्र के अंदर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया गया। जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के पन्नों में दर्ज हो गया।

अंडमान में रचा इतिहास! समुद्र के अंदर लहराया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा
अंडमान में रचा इतिहास! समुद्र के अंदर लहराया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा

समुद्र के अंदर लहराया विशाल तिरंगा
इस पल का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लोग धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। हमने इस वीडियो को @Andamanislandtravelsoffcial नाम के अकाउंट से लिया है। वायरल वीडियो (Viral Video) के कैप्शन में बताया गया है कि इस खास मौके पर करीब 200 गोताखोर (divers) एक साथ पानी में उतरे और सभी ने मिलकर 2400 स्क्वायर मीटर का एक विशाल तिरंगा समुद्र के अंदर फैलाया। इस विशाल झंडे की लंबाई 60 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर थी।

Khabar Monkey

सोचिए समुद्र की गहराई में इतना बड़ा झंडा संभालना कितना मुश्किल रहा होगा। समुद्र के अंदर संतुलन बनाए रखना और तिरंगे को सही तरीके से फैलाना कितना मुश्किल काम रहा होगा वह आप इस वायरल वीडियो में खुद देख सकते हैं। वीडियो (Video) में दिख रहा है कि गोताखोरों की टीम पहले तिरंग को समुद्री तट पर फैलाती है फिर उसे अच्छे से समेटकर बांध देती है और धीरे-धीरे उसे पानी में लेकर उतरने लगती है। पानी में पहुंचते ही गोताखोर उस तिरंगे को लहराने का काम शुरू कर देते हैं।

सभी गोताखोर कतार से झंडे के पास खड़े होकर उसे अपनी जगह से खींचकर सीधा करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने से एक चीज तो यह बिल्कुल साफ है कि भारत के लोग हर जगह चाहे जमीन हो या समंदर अपना झंडा ऊंचा रखना जानते हैं। यह सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह बताता है कि जब लोग अपने देश के लिए एकजुट होते हैं, तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता।

Leave a Reply