Viral

RBI को मिला नया डिप्टी गवर्नर, रोहित जैन ने ली रबी शंकर की जगह; तीन साल का होगा कार्यकाल

RBI New Deputy Governor : केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए रोहित जैन को डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है. रायटर्स के मुताबिक, सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना में इस नियुक्ति की जानकारी दी गई.

RBI को मिला नया डिप्टी गवर्नर, रोहित जैन ने ली रबी शंकर की जगह; तीन साल का होगा कार्यकाल
RBI को मिला नया डिप्टी गवर्नर, रोहित जैन ने ली रबी शंकर की जगह; तीन साल का होगा कार्यकाल

तीन साल का होगा कार्यकाल
रोहित जैन का कार्यकाल 3 मई से प्रभावी होगा और वे तीन वर्षों तक इस पद पर रहेंगे. वर्तमान में जैन RBI में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर कार्यरत हैं. हालांकि, डिप्टी गवर्नर के रूप में उन्हें कौन-सा विभाग सौंपा जाएगा. इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है.

टी रबी शंकर सेवानिवृत्त हो गए

रोहित जैन ने पूर्व डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर का स्थान लिया है, जो पिछले महीने अपना कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो गए. RBI अधिनियम 1934 के अनुसार, केंद्रीय बैंक में कुल चार डिप्टी गवर्नर होते हैं. इसमें से दो आंतरिक अधिकारियों में से एक वाणिज्यिक बैंकिंग क्षेत्र से और एक अर्थशास्त्री होता है, जो मौद्रिक नीति विभाग का नेतृत्व करता है. वर्तमान में RBI के अन्य डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे, पूनम गुप्ता और शिरीष चंद्र मुर्मू हैं.

Leave a Reply