इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में शनिवार (2 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद मुंबई की बल्लेबाजी धीमी हो गई। नमन धीर ने अर्धशतक जरूर जड़ा, लेकिन जरूरी गति से रन नहीं बना पाए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने काफी खराब बल्लेबाजी की। उन्होंने 23 गेंद पर 18 रन बनाए।
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दमपर चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 160 रन बना लिए। मुंबई इंडियंस 7 मैच हार चुकी है। अब प्लेऑफ की उम्मीदें काफी धुंधली हो गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के 8 अंक हो गए हैं। वह छठे नंबर पर है। रनरेट में भी काफी सुधार आया है।
Indian Premier League, 2026
Chennai Super Kings
160/2 (18.1)
Mumbai Indians
159/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 44 )
Chennai Super Kings beat Mumbai Indians by 8 wickets
मुंबई इंडियंस के लिए नमन धीर ने 37 गेंद पर 57 रन बनाए। रयान रिकेल्टन ने 24 गेंद पर 37 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंद पर 21 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 23 गेंद पर 18 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट ने 2 गेंद पर 7 और कृष भगत 6 गेंद पर 3 रन बनाकर नाबाद रहे। विल जैक्स 1 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कम्बोज ने 3 विकेट लिए। नूर अहमद ने 2 विकेट लिए। रामकृष्ण घोष और जेमी ओवर्टन ने 1-1 विकेट लिए।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ 48 गेंद पर 67 और कार्तिक शर्मा 40 गेंद पर 54 रन बनाकर नाबाद रहे। उर्विल पटेल ने 12 गेंद पर 24 रन बनाए। संजू सैमसन ने 11 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर ने 1-1 विकेट लिए।





