Viral

दिल्ली में खौफनाक हादसाः AC फटा, 4 मंजिला बिल्डिंग फुंकी, 9 की मौत-फैली दहशत

नई दिल्ली। दिल्ली के विवेक विहार स्थित एक इमारत में रविवार तड़के करीब 3:47 बजे भीषण आग लग गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. फायरकर्मियों ने बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पा लिया है. फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है. अधिकारियों ने हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है, क्योंकि सर्च अभियान अभी जारी है.

दिल्ली में खौफनाक हादसाः AC फटा, 4 मंजिला बिल्डिंग फुंकी, 9 की मौत-फैली दहशत
दिल्ली में खौफनाक हादसाः AC फटा, 4 मंजिला बिल्डिंग फुंकी, 9 की मौत-फैली दहशत

फायर कर्मी ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को तड़के करीब 3:47 बजे सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने और बिल्डिंग में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बचाव दल ने धुएं के गुबार के बीच से 12 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर लिया है. हादसे में मरने वालों की संख्या 8 से बढ़कर 9 हो गई है और 4 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शुरुआती जांच में बिल्डिंग आग का कारण एसी ब्लास्ट बताया जा रहा है. आग किस मंजिल या हिस्से से शुरू हुई, इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कूलिंग की प्रक्रिया अभी-भी मौके पर चल रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट के कारण आग लगी थी जो तीसरी मंजिल तक पहुंच गई. बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर आग लपटें पहुंचने के बाद लोग फ्लैट में मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन छत का दरवाजा बंद था, जिसके बाद उनकी आग से मौत हो गई. वहीं, दूसरी मंजिल पर भी चार लोग मौजूद थे, जिसकी मौत हो गई है.

बिस्तर पर मिले तीन शव

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि जो शव मिले हैं. वो बहुत खराब हालत में मिले हैं. वहीं, फायरकर्मियों का कहना है कि तीन लोगों के शव बिस्तर पर ही मिले हैं.

Leave a Reply