अंबेडकरनगरः उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में एक मां अपने ही चार बच्चों को बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक अकबरपुर में मां ने ईंट से कुचलकर चार मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला फरार हो गई है। मामला मीरानपुर मोहल्ले का है।

प्रारंभिक जांच के बाद पता चला है कि महिला का पति पिछले कई सालों से सऊदी अरब में रहकर वहीं नौकरी करता है। महिला के पति ने सऊदी में ही एक पाकिस्तानी महिला से निकाह (शादी) कर लिया है। इससे वह नाराज थी। पुलिस को आशंका है कि तनाव में आकर महिला ने अपने चार बच्चों को मार डाला और इसके बाद घर से फरार हो गई।
रिपोर्ट- अखंड सिंह, अंबेडकरनगर





