SportsViral

CSK vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस 6 ओवर में 50 रन के पार, चेन्नई को दूसरे विकेट की तलाश

CSK vs MI Live Score: IPL 2026 में पांच-पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मुकाबले में एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है, जिसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई की ओर से आज रघु शर्मा का डेब्यू हो रहा है। वहीं, अश्विनी कुमार की जगह कृष भगत की वापसी हुई है। मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में आज 2 बदलाव हैं। रामकृष्ण घोष आज गुरजपनीत सिंह की जगह आए हैं। वहीं, अकील हुसैन की जगह प्रशांत वीर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।

CSK vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस 6 ओवर में 50 रन के पार, चेन्नई को दूसरे विकेट की तलाश
CSK vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस 6 ओवर में 50 रन के पार, चेन्नई को दूसरे विकेट की तलाश

प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।

CSK इम्पैक्ट सब: कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, सरफराज खान, मैट शॉर्ट और गुरजपनीत सिंह।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।

MI इम्पैक्ट सब: राज बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्वनी कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स 6 दिन के ब्रेक के बाद मैदान पर लौट रही है, लेकिन पिछला प्रदर्शन चिंता बढ़ाने वाला रहा। टीम को अपने ही घरेलू मैदान चेपॉक पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। उस मुकाबले में CSK की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम सिर्फ 158 रन ही बना सकी, जिसे गुजरात ने आसानी से हासिल कर लिया। फिलहाल CSK पॉइंट्स टेबल में 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ 7वें स्थान पर है।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की हालत भी कुछ बेहतर नहीं है। MI इस समय पॉइंट्स टेबल में 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत और 6 हार के साथ नौवें स्थान पर है और प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उसे हर हाल में जीत की जरूरत है। दोनों ही टीमें फॉर्म में वापसी और आत्मविश्वास हासिल करने के लिए बेताब हैं। ऐसे में चेपॉक का यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है, जहां हारने वाली टीम के लिए आगे की राह और मुश्किल हो सकती है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply