Entertainment

Fauzi: 700 करोड़ के बजट में बन रही प्रभास की ‘फौजी’ का सीक्वल नहीं आ रहा, फिल्म की कहानी पर मिला सरप्राइज अपडेट

Prabhas Fauzi Prequel: भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक प्रभास इन दिनों काफी बिजी चल रहे हैं, क्योंकि उनके खाते में कई फिल्में हैं. संदीप रेड्डी वांगा के साथ उनकी ‘स्पिरिट’ तो सुर्खियों में है ही, लेकिन उनकी ‘फौजी’ भी चर्चा में बनी हुई है. साल 2026 और 2027 तक ये फिल्में रिलीज होने वाली हैं. फैंस को प्रभास की ‘फौजी’ का बेसब्री से इंतजार है. ये एक पीरियड वॉर एक्शन ड्रामा, जिसे हनु राघवपुडी डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में युद्ध के मैदान का धमाकेदार एक्शन और एक इमोशनल रोमांटिक कहानी देखने को मिलने वाली है. प्रभास की इस फिल्म नें इमानवी लीड रोल प्ले करेंगी, जो इस पैन-इंडिया स्टार के साथ अपना डेब्यू कर रही हैं.

Fauzi: 700 करोड़ के बजट में बन रही प्रभास की ‘फौजी’ का सीक्वल नहीं आ रहा, फिल्म की कहानी पर मिला सरप्राइज अपडेट
Fauzi: 700 करोड़ के बजट में बन रही प्रभास की ‘फौजी’ का सीक्वल नहीं आ रहा, फिल्म की कहानी पर मिला सरप्राइज अपडेट

मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी ‘फौजी’ 1940 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित युद्ध-फिल्म है. इस साल कई फिल्मों के सीक्वल आ रहे हैं, जिनका ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में की अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ को भी दो पार्ट में बनाने की बातें हो रही हैं. लेकिन मेकर्स ने सीक्वल को लेकर अपना प्लान पहले ही साफ कर दिया है. मेकर्स ‘फौजी’ का सीक्वल नहीं, प्रीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

फौजी का बनेगा प्रीक्वल?

हाल ही में Mythri Movie Makers के प्रोड्यूसर्स ने ‘फौजी’ की कहानी को लेकर एक दिलचस्प अपडेट शेयर किया. हालांकि, इस फिल्म को एक सीक्वल बेस्ड फ्रैंचाइजी के तौर पर बनाने का प्लान नहीं है. लेकिन मेकर्स का एक प्रीक्वल बनाने का इरादा है. उन्होंने बताया कि कहानी में एक बड़ा ऐसा हिस्सा है जिसे अभी तक दिखाया नहीं गया है, जिससे फिल्म के लीड कैरेक्टर की शुरुआत (origins) के बारे में गहराई से जानने का रास्ता खुल जाता है. इसी साइड को दिखाने के लिए फिल्म के प्रीक्वल पर शुरुआती प्री-प्रोडक्शन का काम पहले से ही चल रहा है.

यह भी पढ़े –

कब रिलीज होगी फौजी?

अगर ये आइडिया सच होता है, तो ये प्रभास के करियर के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट होगा. ऐसा पहली बार होगा जब हनु राघवपुडी अपनी कहानी को बड़े फ्रैंचाइजी फॉर्मेट में दिखाएंगे.इस फिल्म को Mythri Movie Makers एक बड़े स्केल पर बना रही है, जिसका बजट 700 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है. कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अनुपम खेर, जया प्रदा, मिथुन चक्रवर्ती और चैत्रा जे आचार जैसे अनुभवी कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे. विशाल चंद्रशेखर के संगीत से सजी फिल्म ‘फौजी’ इस साल के आखिर में कई भाषाओं में रिलीज होगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply