Entertainment

Aneez Bazmi Film: विद्या बालन संग वैन की छत पर बैठे दिखे अक्षय कुमार, अनीज बज्मी की मूवी की शूटिंग का वीडियो Viral

Akshay Kumar Vidya Balan Viral Video: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ इस वक्त थिएटरों में अच्छी कमाई कर रही है. इस ‘हॉरर कॉमेडी’ के बाद अक्षय कुमार के खाते में कई सारी फिल्में हैं. इन फिल्मों में अक्षय कुमार की एक फिल्म अनीस बज्मी के साथ भी है, जिसकी फिलहाल शूटिंग चल रही है. फैंस के लिए ये अपकमिंग प्रोजेक्ट इसलिए भी खास है, क्योंकि अक्षय कुमार और अनीस बज्मी 15 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं. इससे पहले एक्टर और डायरेक्टर की इस जोड़ी ने 2011 में आई ‘थैंक्यू’ में काम किया था. दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार और अनीस बज्मी की ये फिल्म एक कॉमेडी मूवी होने जा रही है. इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल केरलम में जारी है, जिसका एक वीडियो सामने आया है.

Aneez Bazmi Film: विद्या बालन संग वैन की छत पर बैठे दिखे अक्षय कुमार, अनीज बज्मी की मूवी की शूटिंग का वीडियो Viral
Aneez Bazmi Film: विद्या बालन संग वैन की छत पर बैठे दिखे अक्षय कुमार, अनीज बज्मी की मूवी की शूटिंग का वीडियो Viral

अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बन रही की फिल्म में विद्या बालन लीड रोल में नजर आएंगी. ‘मिशन मंगल’ के बाद विद्या बालन और अक्षय कुमार पहली बार काम कर रहे हैं, जो अपने आप में बेहद खास है. इस फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय और विद्या वैन की छत पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं.

अक्षय और विद्या का वीडियो वायरल

मुन्नार से अक्षय कुमार और विद्या बालन का एक ऑन-लोकेशन वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों अनीस बज्मी की नई फिल्म की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में अक्षय कुमार और विद्या बालन को केरल की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच एक वैन ऊपर फिल्म की शूटिंग करते हुए दिखाई दिए. इस वीडियो के सामने आने से पहले अक्षय कुमार ने अपने केरलम शेड्यूल से जुड़ा एक ट्रैवल अपडेट शेयर किया था, जिसमें विद्या भी उनके साथ नजर आ रही थीं. उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “अगला पड़ाव: भगवान का अपना देश, जादुई केरलम. अनीस बज्मी की ये अगली फिल्म हमेशा की तरह शानदार @balanvidya के साथ मेरी चौथी फिल्म है, और मुझे उम्मीद है कि हमारी जोड़ी का ये गुड लक चार्म आगे भी बना रहेगा.”

किस फिल्म का रीमेक है?

अब मुन्नार से इस वायरल हुए वीडियो से साफ पता चल रहा है कि फिल्म की शूटिंग अब जो-शोर से शुरू हो चुकी है. खबर है कि ये प्रोजेक्ट ‘संक्रांति की वस्तुनाम’ (2025) का रीमेक है. हाल ही में दिल राजू ने बताया कि अक्षय और अनीस की ये फिल्म असल में कोई रीमेक नहीं है, बल्कि इसमें वेंकटेश की फिल्म से सिर्फ इसका मेन कॉन्सेप्ट लिया गया है. इससे पहले अक्षय और विद्या ‘हे बेबी’ (2007), ‘भूल भुलैया’ (2007) और हाल ही में ‘मिशन मंगल’ (2019) में साथ काम कर चुके हैं. ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुईं. इसके अलावा, अक्षय कुमार और अनीस बज्मी ने पहले ‘सिंह इज किंग’ (2008), ‘वेलकम’ (2007) और ‘थैंक यू’ (2011) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply