Entertainment

Ek Din Box Office: ‘राजा शिवाजी’ के सामने क्या टिकेगी आमिर खान के बेटे की ‘एक दिन’? कैसा रहेगा ओपनिंग डे?

Ek Din Box Office Collection Opening Day: आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर ‘एक दिन’ थिएटरों में दस्तक दे चुकी है. हालांकि, ये फिल्म अपनी शुरुआत में ही स्ट्रगल करती हुई नजर आ रही है. जहां इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ये फिल्म सिनेमाघरों में लोगों को अट्रैक्ट करती हुई नहीं दिख रही है. इसी के साथ रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ भी थिएटरों में रिलीज हुई है, लेकिन ‘एक दिन’ के मुकाबले इस फिल्म को थिएटरों में अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं कि ‘एक दिन’ ऑपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है.

Ek Din Box Office: ‘राजा शिवाजी’ के सामने क्या टिकेगी आमिर खान के बेटे की ‘एक दिन’? कैसा रहेगा ओपनिंग डे?
Ek Din Box Office: ‘राजा शिवाजी’ के सामने क्या टिकेगी आमिर खान के बेटे की ‘एक दिन’? कैसा रहेगा ओपनिंग डे?

‘एक दिन’ से पहले जुनैद खान 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘लवयापा’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हो गई थी. इस फिल्म के बाद जुनैद खान की अगली फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं. लेकिन ‘एक दिन’ इस फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखकर लग रहा है कि ये अपने ऑपनिंग डे पर काफी धीमी शुरुआत करेगी. थिएटरों में भी इसे लेकर एक्साइटमेंट देखने को नहीं मिल रही है.

एक दिन ऑपनिंग डे कलेक्शन

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, जुनैद खान और साई ‘एक दिन’ फिलहाल 1,365 शो में चल रही है और अभी तक इसने 0.65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 0.77 करोड़ हो गया है. भारत के फाइनल कलेक्शन की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है. ऐसे में देखा जाए तो ‘एक दिन’ ने अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 65 लाख रुपये की कमाई की है. इन आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक ड्रामा ‘एक दिन’ थिएटरों में बहुत अच्छी शुरुआत करने में नाकामयाब रहेगी. ट्रेड एक्स्पर्ट की मानें तो इस फिल्म का पहले दिन 1 करोड़ रुपये कमाना भी मुश्किल लग रहा है. लेकिन अगर ये फिल्म पहले दिन 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है तो ये बड़ी बात होगी.

पहले दिन कितना कमाएगी एक दिन?

जुनैद खान की ‘एक दिन’ के मेकर्स ने रिलीज डेट से एक महीने पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू करके फिल्म का प्रमोशन बढ़ाने की कोशिश की थी, लेकिन उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले और एडवांस बुकिंग काफी कम रही. नतीजतन, ‘एक दिन’ के पहले दिन (Day 1) 1 से 2 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ शुरुआत करने की उम्मीद है. अगर जुनैद खान की इससे पिछली फिल्म की बात करें तो ‘लवयापा’ ने ऑपनिंग डे पर 1.16 करोड़ रुपये की कमाई की. वर्ल्डलाइड महज 9.56 करोड़ कमाने के साथ ही ये फिल्म फ्लॉप की कैटगरी में चली गई.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply