बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Prayagraj Flood Crisis: पंपसेट फेल, सड़कें जलमग्न और घर तक डूबे… प्रयागराज में स्मार्ट सिटी के दावे पानी-पानी!​ | Love Horoscope For 20 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 20 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | अयोध्या: SIT जांच के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा की बढ़ी सक्रियता, साधु-संतों से कर रहे मुलाकात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

July Vrat And Festival List: सावन, रथ यात्रा से गुरु पूर्णिमा तक, देखें व्रत-त्योहार का पूरा Calendar​

हिंदू धर्म में हर महीने का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। वहीं जुलाई 2026 का महीना इस दृष्टि से खास है। जुलाई 2026 का महीना कई प्रमुख व्रत, त्योहारों और धार्मिक आयोजनों से भरा है। इस महीने में आषाढ़ और श्रावण जैसे पवित्र महीने का संयोग बनने से भगवान विष्णु, शिव और, […]

हिंदू धर्म में हर महीने का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। वहीं जुलाई 2026 का महीना इस दृष्टि से खास है। जुलाई 2026 का महीना कई प्रमुख व्रत, त्योहारों और धार्मिक आयोजनों से भरा है। इस महीने में आषाढ़ और श्रावण जैसे पवित्र महीने का संयोग बनने से भगवान विष्णु, शिव और, जगन्नाथ, गुरु पूर्णिमा और देवशयनी एकादशी जैसे कई महत्वपूर्ण पर्व पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाएंगे।
इसी महीने से चातुर्मास की शुरूआत होगी। इस दौरान साधुसंत एक स्थान पर रहकर साधना करते हैं। वहीं श्रद्धालु दानपुण्य, धर्मकर्म और पूजापाठ का विशेष महत्व मानते हैं। ऐसे में अगर आप भी जुलाई के सभी व्रत एवं त्योहारों की सही तिथियां, महत्व और पूजा से जुड़ी जानकारी जानना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको जुलाई 2026 व्रत एवं त्योहारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जुलाई 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

03 जुलाई कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी
 
07 जुलाई कालाष्टमी
 
10 जुलाई योगिनी एकादशी व्रत, अवतार मेहेर बाबा मौन पर्व।
 
12 जुलाई   रवि प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, रोहिणी व्रत
 
14 जुलाई भौमवती अमावस्या, हलहारिणी आषाढ़ी अमावस्या।
 
15 जुलाई आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि प्रारंभ। 
 
16 जुलाई जगन्नाथ रथयात्रा, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की विश्वप्रसिद्ध रथ यात्रा। 
 
17 जुलाई विनायक चतुर्थी, सूर्य कर्क संक्रांति
 
21 जुलाई मासिक दुर्गाष्टमी, मां ताप्ती जयंती
 
23 जुलाई गुप्त नवरात्रि नवमी पूजन, भड़ली नवमी
 
24 जुलाई आशा दशमी व्रत
 
25 जुलाई देवशयनी एकादशी व्रत, चातुर्मास का प्रारंभ
 
26 जुलाई रवि प्रदोष व्रत, वासुदेव, वामन द्वादशी
 
27 जुलाई मंगला तेरस, विजयापार्वती व्रत प्रारंभ
 
29 जुलाई गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूजा का दिन 
 
30 जुलाई श्रावण मास प्रारंभ, कांवड़ यात्रा शुरू 
 
बता दें कि 25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी से जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु 4 महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके साथ ही सभी तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।
वहीं इस बार 30 जुलाई 2026 से भगवान शिव का प्रिय माह सावन का महीना शुरू हो रहा है। यह महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास और पवित्र माना जाता है।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY