Entertainment

8 साल से फिल्मों से दूर, फिर भी करोड़ों की मालकिन हैं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस और प्रोड्यूस हैं. उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई है. अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म ‘रब दे बना दी जोड़ी’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘बैंड बाजा बारात’, ‘पीके’, ‘सुल्तान’, ‘सुई धागा’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी शानदार फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. अनुष्का शर्मा पिछले 8 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद वो करोड़ों की मालिकन हैं. आइए अनुष्का शर्मा ने 38वें बर्थडे पर उनकी टोटल नेटवर्थ जानते हैं

8 साल से फिल्मों से दूर, फिर भी करोड़ों की मालकिन हैं अनुष्का शर्मा
8 साल से फिल्मों से दूर, फिर भी करोड़ों की मालकिन हैं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा बेहद लैविश लाइफ जीती हैं. फिलहाल एक्ट्रेस अपने दो बच्चों की परवरिश में बिजी हैं. इन सबके बावजूद अनुष्का खूब दौलत की मालकिन हैं. टाइम्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा की कुल नेटवर्थ 255 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस फिल्मों, विज्ञापनों, अपने क्लोदिंग ब्रांड नुश और प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्ज के जरिए कमाई करती हैं. वो एक एड के लिए 5 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.

मुंबई में अनुष्का का आलीशान सी फेसिंग घर है, जिसकी कीमत लगभग 34 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनका जुहू में एक अपार्टमेंट भी है, जिसका 2.76 लाख रुपये महीने का किराया है. इसके अलावा अनुष्का का गुड़गांव में 80 करोड़ रुपये का बंगला और अलीबाग में 19 करोड़ रुपये का फार्म हाउस भी हैं. अनुष्का शर्मा एक फिल्म में एक्टिंग करने के लिए मेकर्स से 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. वो एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 95 लाख रुपये कमाती हैं.

अनुष्का शर्मा को लग्जरी कारों का काफी शौक है. उनके पास रेंज रोवर वोग है, जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा उनके गैराज में 2.75 करोड़ रुपये की रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी भी है. अनुष्का शर्मा ऑडी क्यू8 (1.34 करोड़ रुपये) और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज (2.46 करोड़ रुपये) जैसी कार की भी मालकिन हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा पिछले लंबे समय से फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म की शूटिंग साल 2022 में ही हो गई थी, लेकिन फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है. भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित ये स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

Leave a Reply