बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सुर्खियों में रहती हैं और उनकी फोटोज को काफी पसंद किया जाता है. पलक तिवारी अब अभिनय की दुनिया में कमद रख चुकी हैं और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी है.

पलक तिवारी इंस्टाग्राम पर अपने ट्रेवल की फोटोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में वे स्पिरिचुअल ट्रिप पर थीं और गोल्डन टेंपल गई हुई थीं. एक्ट्रेस ने वहां से फोटोज भी शेयर की हैं जिसमें वे एथनिक वीयर में नजर आ रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका है. वे दुपट्टे से सिर ढंके नजर आईं और उन्होंने गुरबाणी भी सुनी. एक्ट्रेस की अमृतसर की ये पहली यात्रा थी. अब इस ट्रिप से उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं जिनपर फैंस के रिएक्शन भी आ रहे हैं.
फोटोज में पलक नीले रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं जिस पर गुलाबी रंग के फूल और हरे रंग की पत्तियों की कढ़ाई बनी हुई है. उनका सिर दुपट्टे से ढका हुआ नजर आ रहा है. पलक तिवारी आम श्रद्धालु की तरह इस ट्रिप पर नजर आईं और मीडिया से दूरी बनाकर रखी.
पलक ने अपने इस खास दौरे की तस्वीरे सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं. एक तस्वीर में वह परिक्रमा में बैठकर शांति से गुरबाणी का आनंद लेती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह हाथ जोड़कर खड़ी दिखाई दे रही हैं. वे करीब आधे घंटे तक परिक्रमा में बैठीं और और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया.
पलक तिवारी की बात करें तो वे सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं. ये फिल्म साल 2023 में आई थी और इसमें कई सारे कलाकार अभिनय करते नजर आए थे. फिल्म सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं कर सकी थी.





