Entertainment

Sunjay Kapur Case: संजय कपूर प्रॉपर्टी मामले में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को मिली बड़ी राहत, बिजनेसमैन की तीसरी पत्नी को लगा झटका

Sunjay Kapur Property Case Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबेंड संजय कपूर के निधन के बाद उनकी 30 हजार करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी केस में बड़ा अपडेट आया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे समायरा कपूर और कियान राज कपूर को अंतरिम राहत दी है. वहीं दोनों की सौतेली माँ प्रिया कपूर को स्वर्गीय संजय कपूर की संपत्ति से डील करने से रोक दिया है. जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा कि संपत्ति को सुरक्षित रखा जाना चाहिए और उसे खत्म नहीं किया जाना चाहिए.

Sunjay Kapur Case: संजय कपूर प्रॉपर्टी मामले में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को मिली बड़ी राहत, बिजनेसमैन की तीसरी पत्नी को लगा झटका
Sunjay Kapur Case: संजय कपूर प्रॉपर्टी मामले में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को मिली बड़ी राहत, बिजनेसमैन की तीसरी पत्नी को लगा झटका

संजय की सम्पत्ति की सुरक्षा जरूरी

मरहूम बिजनेसमैन की 30,000 करोड़ की प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में कोर्ट ने कहा कि स्वर्गीय संजय कपूर की संपत्ति को सुरक्षित रखा जाना चाहिए. यह देखते हुए कि ट्रायल में समय लग सकता है और इस बीच याचिकाकर्ताओं द्वारा उठाई गई सभी चिंताओं पर डिफेंडेंट 1 को ध्यान देना चाहिए. इस मामले में प्रिया कपूर को तब झटका लगा जब न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर को भारतीय कंपनियों की इक्विटी या शेयरहोल्डिंग को गिरवी रखने, बेचने या फिर ट्रांसफर करने से रोक दिया है.

संजय कपूर की मां को कोर्ट ने दी थी सलाह

इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ये मुकदमा लंबा खिंचेगा और संजय कपूर की मां रानी कपूर की उम्र पहले से ही 80 साल की हो चुकी है. ऐसे में कोर्ट ने उन्हें सेटेलमेंट की सलाह दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर नोटिस जारी करते हुए मध्यस्थता पर जोर दिया. इस मामले में अब अगली सुनवाई नेक्स्ट वीक होगी.

संजय कपूर ने की थीं 3 शादियां

बिजनेसमैन संजय कपूर की बात करें तो उन्होंने 3 शादियां की. उनकी पहली शादी नंदिता महतानी से साल 1996 में की थी. ये शादी 4 साल तक चली थी और 2000 में उनका तलाक हो गया था. इसके बाद संजय ने दूसरी शादी करिश्मा कपूर से 2003 में की थी. ये शादी 13 साल तक चली और 2016 में उनका तलाक हो गया. वहीं संजय ने तीसरी शादी प्रिया सचदेव से साल 2017 में की थी और ये शादी संजय कपूर के निधन तक चली. मालूम हो कि 15 जून 2025 को लंदन में पोलो खेलते वक्त हार्ट अटैक आने से संजय कपूर का निधन हो गया था.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply