वजन घटाना आज हर किसी की चाहत है। कोई डाइट बदल रहा है, कोई जिम जा रहा है, कोई योग कर रहा है, लेकिन कुछ लोग शॉर्टकट के नाम पर सेहत से खिलवाड़ भी कर रहे हैं। हम तो ये पड़ताल कर रहे हैं कि ‘प्लास्टिक रैप’ से वजन कैसे घटता है ?आजकल चीन में ये बड़ा अजीब ट्रेंड चल रहा है लोग मुंह पर ‘क्लिंग फिल्म’ यानि ‘प्लास्टिक रैप’ लगाकर उसके अंदर खाना चबाते हैं। स्वाद लेते हैं लेकिन निगलते नहीं फिर पूरा खाना प्लास्टिक के साथ उगल देते हैं। दावा ये है कि दिमाग को लगेगा खाना खा लिया और शरीर में कैलोरी भी नहीं गई। लेकिन इससे तो प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण शरीर में जा सकते हैं। डायजेशन, हार्मोन और मसल्स तक को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वजन घटाने का ऐसा शॉर्टकट, शॉर्टकट नहीं सुसाइड है। अच्छा दिखना कौन नहीं चाहता है लेकिन पहले ये तो जान लें कि बॉडी वेट सही है या नहीं बहुत से लोगों को तो ये भी नहीं पता होता कि उनके शरीर का वजन कितना होना चाहिए। वजन घटाने का सीक्रेट एक ही है सेंटीमीटर में जितनी हाइट है, उसका शुरुआती दो अंक जितना वजन होना चाहिए। मतलब 167 सेंटीमीटर हाईट है तो वजन 67 किलो वजन होना चाहिए। ये आमतौर पर परफेक्ट माना जाता है एक-दो किलो ऊपर-नीचे है तो चलेगा। अगर 10% ज्यादा है तो ओवरवेट हैं। 20% ज्यादा है तो ओबीज हैं।
ये इसलिए भी जरुरी है क्योंकि रिसर्च भी ये कह रही है कि मोटापे को अब सिर्फ लाइफस्टाइल कंडीशन की तरह नहीं क्रॉनिक डिजीज की तरह देखा जाए। क्योंकि इससे डायबिटीज, बीपी, हार्ट डिजीज, फैटी लिवर और कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। अब सवाल है वजन को परफेक्ट कैसे बनाया जाए? स्वामी रामदेव बता रहे हैं वजन को परफेक्ट कैसे बनाया जाए।
100 साल निरोग कैसे रहें
- सूक्ष्म व्यायाम
- सूर्य नमस्कार
- सर्वांगासन
- शीर्षासन
- प्राणायाम
मोटापा घटाने के उपाय
- अदरक-नींबू की चाय पीएं।
- रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें।
- 3-6 ग्राम दालचीनी को 200 ग्राम पानी में उबालें, 1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं। इससे भी वजन घटता है।
थायराइड के लिए योग
- उष्ट्रासन
- मत्स्यासन
- सर्वांगासन
- सिंहासन
- उज्जायी
थायराइड में कारगर आयुर्वेदिक उपचार
- मुलेठी
- तुलसी
- त्रिफला
- अश्वगंधा
- धनिए का रस
- एलोवेरा जूस
- गर्म दूध
हार्ट मजबूत करने के नेचुरल उपाय
अर्जुन छाल 1 चम्मच, दालचीनी 2 ग्राम, तुलसी 5 पत्ता उबालकर काढ़ा बनाएं और रोज पिएं। रोज पीने से ब्लॉकेज दूर होती है।
शुगर होगी कंट्रोल
- खीरा-करेला
- गिलोय का काढ़ा
- टमाटर जूस
|
|





