Thursday, April 30, 2026
Viral

रूस पर भी अमेरिका को भरोसा नहीं, पुतिन ने कहा- ईरान हमें सौंप देगा 440 किलो यूरेनियम, नहीं माने ट्रंप

ईरान और अमेरिका के बीच झगड़ा सुलझाने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वाशिंगटन को बड़ा ऑफर दिया है. बुधवार (29 अप्रैल) को फोन पर बातचीत के दौरान पुतिन ने ट्रंप से कहा कि हम 440 किलो संवर्धित यूरेनियम रख लेते हैं, जिससे परमाणु हथियार का मुद्दा हमेशा के लिए सुलझ जाएगा. बातचीत के इस हिस्से का खुलासा ब्रिटिश अखबार द डेली मेल ने किया है.

रूस पर भी अमेरिका को भरोसा नहीं, पुतिन ने कहा- ईरान हमें सौंप देगा 440 किलो यूरेनियम, नहीं माने ट्रंप
रूस पर भी अमेरिका को भरोसा नहीं, पुतिन ने कहा- ईरान हमें सौंप देगा 440 किलो यूरेनियम, नहीं माने ट्रंप

रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने कहा कि इसे रूस को शिफ्ट कर दिया जाए. ईरान भी इस पर सहमत हो जाएगा. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने के इस ऑफर को सिरे से खारिज कर दिया. ट्रंप ने कहा कि संवर्धित यूरेनियम को अमेरिका शिफ्ट करना ही एकमात्र समाधान है.

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्थान के मुताबिक ईरान के पास वर्तमान में 60 प्रतिशत तक संवर्धित 440 किलो यूरेनियम है. ईरान इसे 90 प्रतिशत तक संवर्धित करना चाहता है. इसके बाद ईरान 11 परमाणु हथियार आसानी से बना सकता है.

पुतिन से मिले थे अब्बास अराघची

व्लादिमीर पुतिन ने ट्रंप को यह ऑफर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात के बाद दिया है. इसी हफ्ते अराघची ने पुतिन से मुलाकात की थी. ऐसे में माना जा रहा है कि ईरान रूस को संवर्धित यूरेनियम सौंपने को लेकर राजी है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर ईरान ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा है.

ईरान को रूस का सहयोगी देश माना जाता है. रूस पर ईरान को परमाणु कार्यक्रम के लिए वित्तपोषित करने का भी आरोप लगता रहा है. ईरान और रूस अहम रक्षा साझेदार भी है.

पुतिन-ट्रंप के बीच और क्या-क्या बातें हुईं?

क्रेमलिन के मुताबिक पुतिन ने ईरान पर फिर से हमले को लेकर ट्रंप को चेतावनी दी. पुतिन का कहना था कि इससे जंग का दायरा और ज्यादा बढ़ जाएगा. पुतिन ने बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की. वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैंने पुतिन से यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए कहा है.

ट्रंप के मुताबिक जल्द ही पुतिन सीजफायर की घोषणा कर सकते हैं. हालांकि, यह युद्धविराम थोड़े दिनों के लिए ही होने वाला है. दरअसल, रूस 9 मई को विक्ट्री डे परेड निकाल रहा है. इस दिन उसकी कोशिश सीजफायर करने की है.

पुतिन और ट्रंप के बीच इसके अलावा व्यापार में तरक्की को लेकर भी बात हुई है. दोनों नेता ने संबंध को बेहतरीन करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply