Thursday, April 30, 2026
Viral

अस्पताल ने भर्ती से किया इनकार, सड़क पर हुई महिला की डिलीवरी; राहगीरों ने बचाई जान

Pune Delivery Case : महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती न मिलने के कारण सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।

अस्पताल ने भर्ती से किया इनकार, सड़क पर हुई महिला की डिलीवरी; राहगीरों ने बचाई जान
अस्पताल ने भर्ती से किया इनकार, सड़क पर हुई महिला की डिलीवरी; राहगीरों ने बचाई जान

जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय सुप्रिया काले डिलीवरी के लिए शिरुर के एक सरकारी अस्पताल पहुंची थीं, लेकिन वहां उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया गया कि अस्पताल में फिलहाल डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। बताया गया कि वहां अल्ट्रासाउंड मशीन भी काम नहीं कर रही थी, जिससे इलाज संभव नहीं था।

सड़क पर हुई महिला की डिलीवरी

अस्पताल से लौटने के कुछ ही समय बाद सुप्रिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई। निर्माण चौक के पास उन्हें तेज लेबर पेन शुरू हुआ और वे सड़क पर ही गिर पड़ीं। उस समय उनके पास अस्पताल पहुंचने का समय नहीं था।

ऐसे में वहां मौजूद आम लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत मदद के लिए आगे कदम बढ़ाया। किसी ने नजदीक में मौजूद डॉक्टर को बुलाया, जबकि अन्य लोगों ने महिला के आसपास साड़ी से घेरा बनाकर प्राइवेसी देने की कोशिश की।

ये खबर भी पढ़ें :

यह घटना इंसानियत की मिसाल पेश

मौके पर पहुंचीं Dr. Sunita Pote ने हालात संभाले और सड़क पर ही सुरक्षित डिलीवरी कराई। इस दौरान राहगीरों ने पूरा सहयोग किया। राहत की बात यह रही कि मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

यह घटना जहां एक ओर की मिसाल पेश करती है, वहीं दूसरी ओर की कमियों को भी उजागर करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी और को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply