बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
जैसे ही खाली किया, 2 घंटे बाद भरभराकर ढहा मकान, परिवार बोला- देवी मां के कहने पर निकले थे घर से बाहर​ | रेलवे का एक्शन… ट्रेनों से 8 हजार ऐसी पानी की बोतलें और आइसक्रीम जब्त, जिन्हें बेचने की नहीं थी इजाजत!​ | नोएडा से लखनऊ तक…,यूपी में घर खरीदना सबसे मुश्किल कहां पर है?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

विवाह में आ रही रुकावटें होंगी दूर और चमकेगी किस्मत, गुरुवार के दिन करें दान के ये उपाय!​

Guruwar ko Kya Daan Karna Chahiye: गुरुवार का दिन अति शुभ माना जाता है, इस किए गए मांगलिक कार्यों का बड़ा महत्व बताया गया है. गुरु ग्रह का प्रभाव इस दिन पर विशेष रूप से पड़ता है. इस दिन अगर कुछ विशेष उपाय करें तो व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है. जीवन […]

Guruwar ko Kya Daan Karna Chahiye: गुरुवार का दिन अति शुभ माना जाता है, इस किए गए मांगलिक कार्यों का बड़ा महत्व बताया गया है. गुरु ग्रह का प्रभाव इस दिन पर विशेष रूप से पड़ता है. इस दिन अगर कुछ विशेष उपाय करें तो व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है. जीवन से नकारात्मकता का नाश होता है. जीवन में सुखसमृद्धि का संचार होने लगता है और बाधाएं दूर होती हैं. इसी तरह गुरुवार के दिन अगर दान का उपाय करें तो देवगुरु बृहस्पति की कृपा प्राप्त होती है.

गुरुवार के दिन कुछ वस्तुओं का दान करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होने लगती हैं और भाग्य का साथ प्राप्त होता है. शिक्षा, विवाह और संतान पक्ष में सकारात्मकता आती है. आइए जानें गुरुवार के दिन किन चीजों का दान करें.

पीले रंग की वस्तुओं का दान
गुरुवार के दिन अगर पीले रंग की कुछ वस्तुओं का दान करें तो भाग्य का साथ प्राप्क होगा. विवाह होने में आ रही रुकावटे दूर होंगी. फल, पीली मिठाई या अन्य पीली चीजों का दान करने से गुरु ग्रह और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त हो सकती है. जीवन में करियर से लेकर विवाह आदि का शुभ योग प्राप्त होते हैं.

चना दाल और गुड़ का दान
गुरुवार के दिन चने की दाल और गुड़ का दान करना अति शुभ माना जाता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस दान को करने से भाग्य का साथ प्राप्त होता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगी और परिवार में सुख बढ़ता है.

हल्दी का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह का संबंध हल्दी से है, ऐसे में अगर गुरुवार के दिन हल्दी का दान करें तो जीवन की सभी परेशानियों का अंत होता है. मानसिक तनाव दूर होता है और सुखसमृद्धि बढ़ती है और जीवन की बाधाओं का अंत होता है.

पीले वस्त्रों का दान
गुरुवार के दिन की शुरुआत गुरु बृहस्पति ग्रह से होता है जिसके स्वामित्व में पीला रंग आता है. ऐसे में इस दिन पीले रंग के वस्त्रों का दान करना भी बहुत शुभ होता है. मान्यतानुसार, गुरु दोष का प्रभाव दूर करने के लिए और स्वास्थ्य में सुधार के लिए और भारी कर्ज को दूर करने के लिए पीले वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता है. इस दान से जीवन में मानसम्मान बढ़ता है और उन्नति के रास्ते खुलते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY