Woman Kissing Anaconda Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो रोंगटे खड़े कर देते हैं, लेकिन अब जो हो रहा है उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. जरा सोचिए, जिस सांप का नाम सुनकर ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं, एक महिला उसी विशालकाय एनाकोंडा को गले में लपेटकर नदी के बीचों-बीच मजे से बैठी है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला मटमैले पानी वाली नदी में बड़े आराम से बैठी है. उसके गले में कोई फूलों का हार नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक और ताकतवर सांपों में से एक ग्रीन एनाकोंडा लिपटा हुआ है. हैरानी की बात तो यह है कि महिला डरी हुई नहीं है, बल्कि वह उस एनाकोंडा के माथे को प्यार से चूम रही है.
कौन है ये लेडी टार्जन?
इस दिलेर महिला का नाम डैनिएला विलारोएल है. डैनिएला एक वन्यजीव संरक्षणवादी हैं और ‘अमेजन रेस्क्यू एंड कंजर्वेशन एलायंस’ की मेंबर हैं. वह अक्सर ऐसे खतरनाक जानवरों के साथ वीडियो शेयर करती हैं, ताकि लोगों को वन्यजीवों के बारे में शिक्षित कर सकें. हालिया वीडियो अमेज़न के जंगलों की एक नदी में फिल्माया गया है.
सांप की ताकत
एनाकोंडा जहरीले तो नहीं होते, लेकिन इतने ताकतवर होते हैं कि चंद सेकंड में बड़े से बड़े शिकार की हड्डियां तोड़कर उसे निगल जाएं. चूंकि डैनिएला प्रोफेशनल हैं, इसलिए उनके पास इन जानवरों को संभालने का गहरा अनुभव है.
इंस्टाग्राम पर @dani.villar_ नाम के हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक ने कमेंट किया, एक बार इसने कस लिया तो मोहतरमा सीधे स्वर्ग सिधारेंगी. दूसरे ने कहा, दीदी, ये प्यार भारी पड़ सकता है, संभलकर. एक अन्य यूजर ने लिखा, इतनी हिम्मत आती कहां से है?
अब देखिए वीडियो
View this post on Instagram





