Thursday, April 30, 2026
Entertainment

3 Films Clash: अब भिड़ेंगे 2 सुपरस्टार्स के बेटे, राम चरण के लिए खतरा बना ये एक्टर, बीच में हैं अक्षय कुमार!

3 Films Clash: इस साल की शुरुआत से ही कई फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिल रहे हैं. पर कुछ टक्कर को पहले ही मेकर्स ने टाल दिया है. पर आने वाले महीनों में कुछ बड़े क्लैश देखने को मिलने वाले हैं. कई फिल्में एक ही दिन पर शेड्यूल हो गई हैं. बात करेंगे जून की. यह अब वो महीना बन गया है, जहां दो साउथ सुपरस्टार्स के बेटों की टक्कर होने वाली है. 25 जून की डेट आपको याद होगी, जहां एक दिन के गैप में पहले ही दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. एक तरफ साउथ है, तो दूसरी ओर बॉलीवुड. अब इस लिस्ट में एक और पिक्चर की एंट्री हो गई है. नागार्जुन और चिरंजीवी के बेटे आमने-सामने आ रहे हैं.

3 Films Clash: अब भिड़ेंगे 2 सुपरस्टार्स के बेटे, राम चरण के लिए खतरा बना ये एक्टर, बीच में हैं अक्षय कुमार!
3 Films Clash: अब भिड़ेंगे 2 सुपरस्टार्स के बेटे, राम चरण के लिए खतरा बना ये एक्टर, बीच में हैं अक्षय कुमार!

हाल ही में ने X पर एक ट्वीट किया. वो लिखते हैं- ”बीती रात फिल्म Lenin का फर्स्ट कट देखा. मैं पूरे कॉन्फिडेंस और प्राइड से बोल रहा हूं. आप एक नए अखिल को देखने वाले हैं, वो भी 26 जून, 2026 को. यह तारीख नोट कर लीजिए. अब आपसे सीधा थिएटर्स में मिलेंगे.” जी हां, यह अखिल अक्किनेनी की अगली फिल्म है, जिसकी रिलीज डेट पिता ने कंफर्म की है.

दो सुपरस्टार्स के बेटों की टक्कर, बीच में अक्षय

यह कंफर्म हो गया है कि अखिल अक्किनेनी की Lenin, जो कि एक्शन एंटरटेनर है 26 जून को रिलीज होगी. 26 जून को फिल्म आ रही है. जबकि एक दिन पहले यानी 25 जून को राम चरण भी अपनी पेड्डी लाने की तैयारी में हैं. ऐसे में दो फिल्मों का क्लैश होना तय ही माना जा रहा है. वैसे तो लोग कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट बदल जाएगी. पर फिलहाल ऐसा लगता नहीं है. वैसे तो राम चरण की फिल्म के मेकर्स ने भी अबतक तारीख नहीं बताई है. पर लंबे वक्त से ऐसी चर्चा है कि वो 25 जून की डेट पर नजर रखे हुए हैं.

अक्षय भी आ रहे हैं साथ

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी. जिससे पता लगा कि अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ भी 26 जून को आ रही है. Pen Marudhar इसके ओवरसीज राइट्स खरीदने के लिए बातचीत कर रहे हैं. वहीं, Jio Star वालों ने डोमेस्टिक थिएट्रिकल, OTT और सैटेलाइट राइट्स खरीदे हैं. हालांकि, वेलकम फ्रेंचाइज की तीसरी किस्त का सबको बेसब्री से इंतजार है. देखना होगा कि तीन फिल्मों का क्लैश होता है या किसी की डेट बदली जाती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply