Pati Patni Aur Woh Do Trailer Update: आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी हैं. 20 अप्रैल को इस फिल्म का टीजर सामने आया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था. वहीं अब मेकर्स इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज करने की तैयारी में हैं. हालांकि, उसके लिए एक खास प्लानिंग की गई है.

‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर 2 मई को रिलीज होगा. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया कि मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च करने के लिए जंगल-थीम प्लान किया है. टी-सीरीज ने मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में ट्रेलर लॉन्च करने का फैसला किया है. स्टारकास्ट के साथ ही फिल्म की मेकिंग से जुड़े और भी कई लोग ट्रेलर लॉन्चिंग के समय मौजूद रहेंगे.
इवेंट को यागदार बनाने के लिए ऐसी भी प्लानिंग
ये भी बताया गया कि तैयारियां चल रही हैं और ये पहली बार होने जा रहा है जब संजय गांधी नेशनल पार्क में इस तरह का कोई फिल्म इवेंट होने वाला है. इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट को और भी यादगार बनाने के लिए फिल्म से जुड़े कलाकारों और मीडिया के लोगों के लिए ट्रेन टॉय राइड और बोटिंग की भी योजना बनाई गई है. ‘‘ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. अब देखना होगा कि लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर कैसा लगता है.
–
‘पति पत्नी और वो दो’ रिलीज डेट
‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज में ज्यादा समय नहीं है. 15 मई को ये पिक्चर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी, रकुलप्रीत सिंह, सभी इस पिक्चर के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. ये साल 2017 में आई ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है, जिसमें कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर लीड रोल में थे. हालांकि, इस बार स्टारकास्ट बदल गई. उस फिल्म को भी मुदस्सर अजीज ने ही डायरेक्ट किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. अब देखना होगा कि दूसरा पार्ट कैसा कमाल दिखाता है.





