Wednesday, April 29, 2026
Entertainment

Rajpal Yadav Upcoming Films: सलमान की फिल्म से लेकर मल्टीस्टारर तक, राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट है बहुत लंबी, कहां-कहां दिखेंगे?

Rajpal Yadav Upcoming Films: चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियों में रहने के बाद अब राजपाल यादव एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं. दिलचस्प बात ये है कि उन्हें इस बार सुपरस्टार सलमान खान और साउथ स्टार नयनतारा की अपकमिंग फिल्म में खास रोल मिला है. खबर सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है, क्योंकि ‘भूत बंगला’ के बाद राजपाल यादव किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं. लेकिन, सलमान खान की फिल्म के अलावा भी राजपाल कई कमाल की फिल्मों का हिस्सा होने वाले हैं.

Rajpal Yadav Upcoming Films: सलमान की फिल्म से लेकर मल्टीस्टारर तक, राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट है बहुत लंबी, कहां-कहां दिखेंगे?
Rajpal Yadav Upcoming Films: सलमान की फिल्म से लेकर मल्टीस्टारर तक, राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट है बहुत लंबी, कहां-कहां दिखेंगे?

बॉलीवुड सुपरस्टार और साउथ की फेमस एक्ट्रेस पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट करने वाले हैं, जिसकी वजह से इस फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ गई है. अब फिल्म में राजपाल यादव का भी नाम जुड़ गया है. बॉलीवुड हंगामा का रिपोर्ट की मानें, तो फिल्म में सलमान खान के खास शख्स का रोल निभा सकते हैं, जो कि दोनों किरदारों के लिए काफी खास होगा.

राजपाल की कॉमेडी का तड़का

बताया जा रहा है कि राजपाल यादव इस फिल्म की शूटिंग मई से शुरू करने वाले थे, लेकिन वो अभी से ही शेड्यूल का हिस्सा बन चुके हैं. इस फिल्म में भी एक्टर की कॉमेडी का तड़का लगेगा, जो दर्शकों के लिए काफी खास होने वाला है. फिल्म का टेंटेटिव टाइटल SVC63 रखा गया है, लेकिन मेकर्स इस फिल्म के ऑफिशियल टाइटल की अनाउंसमेंट के लिए एक तगड़ी प्लानिंग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि मेकर्स इस अनाउंसमेंट के लिए वीडियो शूट करने वाले हैं.

कई फिल्मों का बनेंगे हिस्सा

इतना ही नहीं राजपाल यादव आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं. ‘भूत बंगला’ में साथ नजर आने के बाद अब राजपाल अक्षय कुमार के साथ अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ में भी दिखाई देंगे, जो एक मल्टी स्टारर फिल्म है. इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें, तो राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में कन्नड़, तेलुगू भाषा की भी फिल्में हैं. एक्टर फिल्म ‘अम्मा’, ‘रंगीला’ के अलावा एक हॉरर फिल्म ‘टैक्सी में भूत है’ दिखाई देंगे. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि उनके पास ‘घमासान’, ‘मन्नू और मुन्नी की शादी’ और ‘मिशन लैला’ जैसे प्रोजेक्ट भी है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply