OTT Release: आने वाले दिनों में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. इस हफ्ते अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जिनमें थ्रिलर, ड्रामा, एक्शन और सस्पेंस का तगड़ा मिश्रण देखने को मिलेगा. खास बात यह है कि इस बार लिस्ट में द केरल स्टोरी 2 से लेकर ग्लोरी तक कई चर्चित टाइटल शामिल हैं, जिनका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. इस अपडेट के सामने आते ही ओटीटी लवर्स की वॉचलिस्ट और लंबी हो गई है.

हफ्तेभर में ओटीटी पर कई तरह की फिल्में और सीरीज दस्तक देती है, लेकिन खास ये है कि केवल 1 मई को ही अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नए शो और फिल्में स्ट्रीम होने वाली हैं. एक दिन में 5 ऐसी कमाल की फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो सिनेमालवर्स के लिए काफी कमाल की खबर है. इसमें क्राइम थ्रिलर से स्पोर्ट्स ड्रामा सब शामिल हैं, आइए जाने पूरी लिस्ट क्या है, जो 1 मई को दस्तक देने वाली है.
द केरल स्टोरी 2
1 मई को ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा ‘‘ है, जो थिएटर के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी, जिसे लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है. ये फिल्म साल 2023 में आई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल पार्ट है.
ग्लोरी
पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा स्टारर वेब सीरीज ‘ग्लोरी’ भी नेटफ्लिक्स पर 1 मई को ही स्ट्रीम होने वाली है. ये सीरीज एक बॉक्सिंग स्टार की है, जो स्पोर्ट्स ड्रामा के तौर पर शुरू होती है, लेकिन एक उलझी हुई मर्डर मिस्ट्री में बदल जाती है. इस सीरीज में सुविंदर विक्की, आशुतोष राणा, सिकंदर खेर, जन्नत जुबैर और सयानी गुप्ता जैसे एक्टर्स शामिल हैं. ग्लोरी को करण अंशुमन ने डायरेक्ट किया है.
स्वैप्ड
थ्रिलर, क्राइम, एक्शन जैसी फिल्मों के बीच एनिमेशन फिल्म भी 1 मई को दस्तक देने वाला है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘स्वैप्ड’ है, जो कि एक एनिमेटेड फेंटसी कॉमेडी फिल्म है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ रही है. फिल्म भले ही एनिमेटेड है लेकिन इसकी कहानी काफी कमाल की है. स्वैप्ड फिल्म एक छोटे से जंगल के जीव और एक पक्षी की कहानी है, जो दोनों के इर्द-गिर्द घूमती है, असल ट्विस्ट तब आता है, जब दोनों गलती से एक-दूसरे के शरीर में बदल जाते हैं.
–
सपने वर्सेस एवरीवन
TVF की कहानियों को ओटीटी पर काफी पसंद किया जाता है, इसी की कहानी ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ का दूसरा सीजन भी 1 मई को स्ट्रीम होने वाला है. ये सीरीज प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाला है. ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ के पहले सीजन को लोगों ने पसंद किया था और अब कहानी पहले से कहीं ज्यादा गंभीर, तीखी और चुनौती भरी देखने को मिलने वाली है. सीरीज में परमवीर सिंह चीमा, अंबरीश वर्मा, नवीन कस्तूरिया, अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं.
अनदेखी: द फाइनल बैटल
ओटीटी की पसंदीदा सीरीज में शामिल ‘अनदेखी’ भी अपने चौथे सीजन के साथ वापस लौट रहा है. ये सीरीज अब आखिर मुकाम तक पहुंचने वाला है.
ये सीरीज मनाली में एक शादी के दौरान एक डांसर की हत्या के पांच साल बाद की कहानी है. इस आखिरी सीजन में दिब्येंदु भट्टाचार्य, अंकुर राठी और वरुण बडोला भी वापसी कर रहे हैं. 1 मई को ‘अनदेखी: द फाइनल बैटल’ सोनी लिव स्ट्रीम होने वाला हैं.





