Wednesday, April 29, 2026
Health

Coconut Water: खोलने के बाद नारियल पानी को फ्रिज में रखना सही है या गलत? ये कब हो जाता है खराब?

नारियल पानी, एक ऐसी ड्रिंक जिसे लोग आंख बंद करके हेल्दी मानते हैं और शौक से पीते हैं. पानी में हल्की मिठास और खुशबू आती है और पीने में इसका स्वाद भी शानदार लगता है. नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर है. वैसे इसे पीने वालों के मन में इसको लेकर कई सवाल उठते हैं. एक मिथक ये भी है कि कच्चे यानी हरे नारियल को खोलने के बाद इसके पानी को फ्रिज में रखना सही है या नहीं. लोग ये सवाल भी सर्च करते हैं कि खोलने के बाद नारियल का पानी कितनी देर में खराब हो जाता है. कोकोनट वाटर के लिए ये भी कहा जाता है कि इसे खोलने के तुरंत बाद पी लेना चाहिए.

Coconut Water: खोलने के बाद नारियल पानी को फ्रिज में रखना सही है या गलत? ये कब हो जाता है खराब?
Coconut Water: खोलने के बाद नारियल पानी को फ्रिज में रखना सही है या गलत? ये कब हो जाता है खराब?

लेकिन गर्मी में फ्रिज के अंदर कई फूड आइटम्स रखी जाती हैं जो खराब होने से बच पाती हैं. इसलिए कुछ लोग नारियल पानी को भी फ्रिज में स्टोर करने की सोचते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं.

नारियल पानी में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

  1. नारियल पानी का सबसे बड़ा फायदा है कि ये हमारी बॉडी को तुरंत हाइड्रेट करता है क्योंकि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा ज्यादा होती है.
  2. इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन सी, फास्फोरस और सोडियम जैसे तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं बॉडी की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं.
  3. इससे हमारी स्किन ग्लो कर पाती है और बाल भी सिल्की बनाते हैं.
  4. कोकोनट वाटर में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सही रखता है और इस तरह हम गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से बच पाते हैं.
  5. इसमें मौजूद विटामिन बी1 हमारी आंखों के लिए जरूरी होता है.
  6. पोटैशियम का अच्छा स्रोत होने की वजह से यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है.
  7. अगर आप सही मात्रा में पीते हैं तो वेट लॉस में भी हेल्प मिल पाती है क्योंकि इसे पीने के बाद हम ओवरईटिंग से बच पाते हैं.

नारियल पानी को फ्रिज में रखना चाहिए या नहीं?

ये सच है कि नारियल का पानी इसे खोलने के बाद जल्दी खराब हो जाता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप इसे 5 फीसदी सेल्सियस में 24 घंटे के लिए छोड़ दे तो ये कुछ हद तक ताजा रहता है. लेकिन इसका स्वाद बिगड़ने लगता है. 2 दिन के बाद ये बासी होने लगता है और मिठास भी हल्की या गायब होने लगती है. इसकी खुशबू तक उड़ जाती है.

हालांकि, पोषक तत्व मौजूद रहते हैं. अगर आप इसे 3 दिन बाद पीते हैं तो ये गलती न करें क्योंकि ये पीने लायक नहीं रहता और 4 दिन बाद इसमें खट्टापन भी आ जाता है. चाहे इसे आपने फ्रिज में रखा हो या नहीं.

नारियल पानी को पीने में न करें ये गलती

अगर आप नारियल पानी को पीते हैं तो इसे नाश्ता करने के बाद पिएं. एक्सपर्ट कहते हैं कि इस समय इसे पीने से बॉडी देर तक हाइड्रेट रहती है. इस तरह आप लंच में ओवरइटिंग से भी बच पाते हैं.

अगर आप तरबूज, खरबूजा और दूसरे पानी वाले फल खा रहे हैं तो इसके तुरंत बाद कोकोनट वाटर को न पिएं. ऐसा करने से उल्टियों की समस्या हो सकती है. क्योंकि कहा जाता है कि ऐसे फलों को खाने के बाद नॉर्मल पानी भी नहीं पीना चाहिए.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply