Viral Video: आज की भागमभाग भरी जिंदगी में जहां लोग 25-30 की उम्र में ही थकान और कमर दर्द का बहाना बनाने लगते हैं, वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसा हुआ है, जो यकीन मानिए आपकी सोच बदल देगा. यह कहानी है दो सगी बहनों की, जिन्होंने साबित कर दिया कि उम्र तो महज एक नंबर है.

70 प्लस की उम्र में जहां लोग आराम की तलाश करते हैं, वहीं ये दो सही बहनें हाथों में छड़ी थामे बाबा केदार के दुर्गम रास्तों पर पूरे जोश के साथ चढ़ाई करती दिख रही हैं. इंस्टाग्राम यूजर @girirajkumari_jhala द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो ने हजारों नेटिजन्स को इन्सपायर किया है. क्लिप में दिख रहा है कि उनके चेहरों पर थकान के बजाय एक अद्भुत मुस्कान और बाबा के दर्शन की अटूट श्रद्धा है.
दुर्गम रास्तों का अनुभव
यह पहली बार नहीं है, जब दोनों बहनें किसी दुर्गम रास्ते पर ट्रैकिंग कर रही हैं. इससे पहले वे कठिन मानी जाने वाली किन्नर कैलाश की यात्रा भी सफलतापूर्वक कर चुकी हैं. वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा है, इनके पास न तो कोई बहाना है, और न ही इन्होंने कोई शॉर्टकट लिया. उनके पास बस हर चुनौती को स्वीकार करने का जुनून है. भी पढ़ें:
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, नेटिजन्स इन सुपर दादियों के हौसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह वीडियो उन सभी के लिए सबक है, जो कल करेंगे या सही समय आने पर घूमेंगे जैसे बहाने करके अपनी सारी जिंदगी बिता देते हैं.
यहां देखिए वीडियो
View this post on Instagram





