बैली फैट या लटकी तोंद आज के समय की एक आम समस्या है। इससे ज्यादातर लोग परेशान हैं। पेट बाहर निकलने की सबसे बड़ी वजह है अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान। लटकी तोंद न केवल आपकी ओवरऑल पर्सनालिटी को बिगाड़ देती है बल्कि खुद को भी असहजता होती है। ऐसे में पेट की चर्बी को कम करने के लिए लोग अक्सर ऐसे एक्सरसाइज के बारे में जानना चाहते हैं जिसकी मदद से बिना जिम गए ही घर पर पेट की चर्बी को कम किया जा सके। यहां हम आपको 3 ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कुछ ही दिनों में लटकी तोंद से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

1. माउंटेन क्लाइंबर्स
यह एक बेहतरीन कार्डियो और कोर वर्कआउट है जो पूरे शरीर की कैलोरी बर्न करता है और पेट की मांसपेशियों को टोन करता है। इसे करना भी बेहद आसान है। इसे करने के लिए प्लैंक की स्थिति में आ जाएं। अब बारी-बारी से अपने घुटनों को अपनी छाती की ओर तेजी से लाएं, जैसे आप किसी पहाड़ पर चढ़ रहे हों। यह हार्ट रेट बढ़ाता है और सीधे पेट के निचले हिस्से यानी कोर मसल्स को मजबूत बनाता है।
2. बाइसिकल क्रंचेस
जब बात पेट की चर्बी और साइड फैट की आती है, तो यह एक्सरसाइज सबसे प्रभावी मानी जाती है। इसके लिए पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को सिर के पीछे रखें। अब साइकिल चलाने की तरह पैरों को घुमाएं और अपने दाएं कोहनी को बाएं घुटने से छूने की कोशिश करें। यह पेट की ऊपरी, निचली और तिरछी मांसपेशियों को एक साथ टारगेट करता है।
3. प्लैंक
यह दिखने में सरल है, लेकिन पेट की चर्बी को अंदर करने के लिए सबसे शक्तिशाली ‘Static’ एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए पुश-अप्स की मुद्रा में आ जाएं, लेकिन अपनी कोहनियों को जमीन पर टिका लें। अपने शरीर को सिर से एड़ी तक एक सीधी रेखा में रखें और पेट को अंदर की तरफ खींचकर रखें। यह कोर मसल्स को मजबूत बनाता है और पेट को टाइट करने में मदद करता है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है
|
|
|
|





