Entertainment

Khatron Ke Khiladi 15 में दिखेगा बड़ा ट्विस्ट, इन सितारों की एंट्री की चर्चा तेज, ‘K’ साइन ने बढ़ाया सस्पेंस

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी के होस्ट वाले इस शो का 15वां सीजन पहले से ही सुर्खियों में बना हुआ है। हर साल की तरह इस बार भी दर्शकों को जबरदस्त एक्शन, रोमांच और सेलेब्रिटीज के बीच खतरनाक टास्क देखने को मिलने वाले हैं।

Khatron Ke Khiladi 15 में दिखेगा बड़ा ट्विस्ट, इन सितारों की एंट्री की चर्चा तेज, ‘K’ साइन ने बढ़ाया सस्पेंस
Khatron Ke Khiladi 15 में दिखेगा बड़ा ट्विस्ट, इन सितारों की एंट्री की चर्चा तेज, ‘K’ साइन ने बढ़ाया सस्पेंस

हाल ही में पर कई टीवी सितारों ने एक जैसा ‘K’ साइन शेयर किया है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सभी खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा हो सकते हैं। इन पोस्ट्स के बाद रुबीना दिलैक और करण वाही के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। फैंस इसे उनकी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में एंट्री का बड़ा संकेत मान रहे हैं। इसके अलावा निया शर्मा का नाम भी तेजी से सामने आ रहा है, जिससे इस सीजन को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Wahi (@karanwahi)

केप टाउन में हो सकती है शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो की शूटिंग केप टाउन में की जा सकती है, जहां पहले भी कई सीजन शूट हो चुके हैं। खतरनाक लोकेशंस और मुश्किल स्टंट्स के लिए यह जगह काफी मशहूर है, जिससे शो का रोमांच कई गुना बढ़ जाता है। इनके अलावा शो में ऋत्विक धनजानी, जैस्मीन भसीन, निया शर्मा और अली गोनी भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं, रियलिटी शो बिग बॉस 19 की रनर-अप रहीं फराहना भट्ट का भी नाम इस लिस्ट में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इस बार और भी दमदार होगा मुकाबला

फैंस इन सभी संकेतों के आधार पर मान रहे हैं कि पहले से ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। नए चेहरे, खतरनाक स्टंट्स और रोहित शेट्टी की दमदार होस्टिंग इस सीजन को खास बनाने वाली है। अब सभी को बस मेकर्स की आधिकारिक कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की रिलीज डेट का इंतजार है, जो जल्द सामने आ सकती है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply