Inspiring Elderly Women : आजकल कम उम्र में ही लोग थकान, पीठ दर्द और समय की कमी का बहाना बनाने लगते हैं। ऐसे दौर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों को नई सीख दे रहा है। इस वीडियो में 70 साल से ज्यादा उम्र की दो सगी बहनें केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई हंसते-मुस्कुराते हुए पूरी करती नजर आ रही हैं।

जहां युवा भी इस ट्रैक को चुनौती मानते हैं, वहीं इन दोनों महिलाओं का उत्साह और ऊर्जा देखकर हर कोई हैरान है। उनके चेहरे पर न थकान दिखी और न ही उम्र का बोझ, बल्कि जिंदगी जीने का गजब जुनून नजर आया।
View this post on Instagram
70 साल की दो बहनों ने किया केदारनाथ ट्रैक
यह प्रेरणादायक वीडियो इंस्टाग्राम पर @girirajkumari_jhala नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि 70+ उम्र होने के बावजूद इन दोनों बहनों ने हार मानने से इनकार कर दिया है। वे केदारनाथ यात्रा के रास्ते में पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती दिखीं।
बताया गया कि यह उनका पहला कठिन ट्रैक भी नहीं है। इससे पहले दोनों बहनें किन्नर कैलाश जैसी दुर्गम और खतरनाक चढ़ाई भी पूरी कर चुकी हैं। उनका सपना दुनिया घूमना, नए लोगों से मिलना और हर चुनौती को मुस्कुराकर स्वीकार करना है।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने महिलाओं के जज्बे को सलाम किया
होने के बाद यूजर्स इन दोनों महिलाओं के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, असली ताकत इरादों में होती है।
वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि जब 70 साल की उम्र में ये बहनें पहाड़ चढ़ सकती हैं, तो युवाओं को बहाने छोड़कर अपनी जिंदगी खुलकर जीनी चाहिए। यह वीडियो हर उस इंसान के लिए सबक है, जो सही समय का इंतजार करता रहता है। सच तो यह है कि जिंदगी जीने का सही वक्त हमेशा आज और अभी होता है।





