Viral

कलमा पढ़ने से इंकार करने पर चाकू मारने के मामले पर सीएम देवेंद्र फडणवीस सख्त

मीरा रोड के नया नगर में दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर धर्म पूछकर हमला करने की घटना को राज्य प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कहा कि एटीएस के साथ ही एनआईए भी इस घटना की जांच करेगी।

कलमा पढ़ने से इंकार करने पर चाकू मारने के मामले पर सीएम देवेंद्र फडणवीस सख्त
कलमा पढ़ने से इंकार करने पर चाकू मारने के मामले पर सीएम देवेंद्र फडणवीस सख्त

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आरोपी का किसी प्रकार का जिहाद करना या कि किसी अन्य धर्म के व्यक्ति को मारना….यह सेल्फ रेडिक्लाइजेशन का मामला लगता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ATS और NIA जांच कर पता लगाएगी कि आरोपी कैसे इस प्रकार की मनोवृत्ति तक पहुंचा? क्या कोई और भी इस तरह की स्थिति में है? इन सबका पता लगाया जाएगा।

सोलापुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बात कही। फडणवीस ने कहा कि यह मामला “सेल्फ रेडिकलाइजेशन” का प्रतीत होता है। मुख्यमंत्री के अनुसार, आरोपी युवक के घर से कुछ किताबें और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि यह युवक अमेरिका में रहता है और हाल ही में यहां आया था। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि वह कट्टरपंथ की ओर झुक गया था और उसके मन में “जिहाद” के नाम पर हिंदू समुदाय के लोगों पर हमला करने का विचार था, जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले की जांच फिलहाल एटीएस और एनआईए द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच का दायरा केवल आरोपी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह पता लगाया जाएगा कि उसके रेडिकलाइजेशन के पीछे कौन लोग या नेटवर्क सक्रिय थे। पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी ताकि किसी भी संभावित साजिश का खुलासा हो सके।

Leave a Reply