Viral

Viral Video: स्कूल से बैग में भरकर ये क्या ले आई बेटी? देखते ही पिता की निकल गई चीख

सोशल मीडिया पर कब क्या मजेदार दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. लेकिन हाल ही में इंडोनेशिया के एक गांव से सामने आए एक वीडियो ने नेटिजन्स के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. अमूमन बच्चे स्कूल से लौटते वक्त बैग में किताबें, लंच बॉक्स या होमवर्क लेकर आते हैं, लेकिन इस में एक छोटी-सी बच्ची अपने बैग में कुछ ऐसा लेकर आई कि उसके पिता की चीख निकल गई.

Viral Video: स्कूल से बैग में भरकर ये क्या ले आई बेटी? देखते ही पिता की निकल गई चीख
Viral Video: स्कूल से बैग में भरकर ये क्या ले आई बेटी? देखते ही पिता की निकल गई चीख

वायरल हो रहे इस वीडियो में दो मासूम भाई-बहन स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटते दिख रहे हैं. घर के रास्ते पर उनके पिता उनका इंतजार कर रहे थे. अपनी धुन में आ रही बेटी जैसे ही पिता के पास पहुंची, उसने बड़े उत्साह के साथ अपना स्कूल बैग खोलना शुरू किया. पिता को लगा शायद कोई मेडल या स्कूल प्रोजेक्ट होगा, लेकिन जैसे ही बैग खुला, नजारा देख पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई.

बैग से निकला खतरनाक सरप्राइज

बच्ची ने बड़े ही उत्साह के साथ बैग से एक विशालकाय सांप निकाला और उसके साथ किसी खिलौने की तरह खेलने लगी. हैरानी की बात तो यह थी कि बच्ची का छोटा भाई भी उस सांप को देखकर बिल्कुल नहीं डरा.

पिता की हालत हुई खराब

वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां बच्चे सांप के साथ खेल रहे हैं, वहीं उनके पिता बार-बार बच्चों से सांप को दूर ले जाने की गुजारिश कर रहे हैं, लेकिन बच्चे उसे अपना पालतू जानवर समझकर खुश हो रहे हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि इंडोनेशिया के कुछ ग्रामीण इलाकों में सांपों के साथ रहना और उन्हें पालना एक सामान्य सांस्कृतिक हिस्सा माना जाता है. वहां के लोग जहरीले और बिना जहर वाले सांपों के बीच का अंतर बखूबी समझते हैं.

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया, इंडोनेशिया में ये नॉर्मल दिन है. दूसरे ने कहा, अरे मोरी मैया! इसे देखकर ही मेरी तो सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई. एक अन्य यूजर कमेंट किया, अगली बार ये बच्ची कहीं डायनासोर न ले आए.

यहां देखिए वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Delima News (@delimanews)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply