गर्मियों का मौसम आते ही हर तरफ कच्चे आम दिखने लगते हैं. इस मौसम में अमूमन घरों में आम का अचार बनने का सिलसिला भी शुरु हो जाता है. आम अचार इतना स्वादिष्ट होता है कि हर खाने के स्वाद तो 2 गुना और बढ़ा देता है. चाहे इस दाल-चावल के साथ खाया जाए या फिर पराठे और खिचड़ी के साथ. सादे से सादा खाना अचार के साथ मिलते हैं स्वादिष्ट हो जाता है. लेकिन आम का अचार बनाने में समय थोड़ा ज्यादा लगता है. इसे रोज धूप दिखाने की जरूरत पड़ती है, तब जाकर ये गलता है. ऐसे में इसे खाने के लिए कई दिनों का इंताजर करना पड़ता है. लेकिन अगर हम कहें कि आप बिना धूप लगाए भी आम का अचार तैयार कर सकती हैं? जी हां, ये बिल्कुल सच है.

आम का अचार बनाने की एक ऐसी ट्रिक हम बताने जा रहे हैं, जिसे अचार फटाफटा गल जाएगा और आपको इसे चखने के लिए कई दिनों या महीनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अगर आप भी इस बार अचार बनाने की सोच रही हैं तो ये आर्टिकल आपके काम आ सकता है. चलिए इसमें बताते हैं फटाफट आम का अचार बनाने की आसान ट्रिक क्या है.
आम का अचार बनाने की ट्रिक
आम का अचार बनाने कि लिए आप आपको अब धूप दिखाने की जरूरत नहीं है. ये आसान ट्रिक आपके बहुत काम आने वाली है. हम बात कर रहे हैं प्रेशर कुकर की. जी हां, अगर आपको अचार को फटाफाट बनाना है तो इसे प्रेशर कुकर में बना सकती हैं. ये अचार को फटाफट गला देगा, जिससे आपको इसे चखने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
प्रेशर कुकर में अचार बनाने की रेसिपी.
प्रेशर कुकर में अचार बनाने के लिए सबसे पहले तो आप कच्चे आम की केरियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में कट कर लें. अब इसमें हल्दी छिकड़कर कर इसे करीब 15 मिनट के लिए रेस्ट करने दें. अब आपको अचार का मसाला तैयार करना है. इसके लिए एक पैन लें और उसमें साबुत धनिया, सौंफ, काली मिर्च, मेथी दाना, जीरा और सरसों के दानें डालकर उन्हें हल्का सा रोस्ट कर लें. इसके बाद इसे निकालकर ठंडा होने दें. इसके बाद मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें. आप चाहें तो इसे सिल बट्टे पर भी पीस सकती हैं. इससे स्वाद और भी ज्यादा अच्छा आता है.
View this post on Instagram
5 मिनट में बनकर तैयार होगा अचार
अब प्रेशर कुकर को गैस पर रखें और उसमें कटे हुए आम डालें. इसके बाद नमक, हींग और लाल मिर्च पाउडर डालें. इसके बाद अचार का मसाला एड करें. अब ऊपर से सरसों का तेल मिलाएं. ध्यान रहे सरसों का तेल पहले से ही पका हुआ होना चाहिए. इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और कुकर का ढक्कन लगा कर पकने के लिए रख दें. 1 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें. तैयार है आपका इंस्टेंट आम का अचार.


(@khana_hi_khana777)




