Viral

Bengaluru Viral Photo: स्कूटी पर 6 नाबालिग सवार, सड़क सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल

Traffic Rule Violation : सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला बेंगलुरु का बताया जा रहा है, जहां नाबालिग बच्चों का एक समूह स्कूटी चलाते हुए नजर आया।

Bengaluru Viral Photo: स्कूटी पर 6 नाबालिग सवार, सड़क सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
Bengaluru Viral Photo: स्कूटी पर 6 नाबालिग सवार, सड़क सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल

यह घटना 26 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10:45 बजे की बताई जा रही है। वायरल पोस्ट के अनुसार, यह तस्वीर पदरायनपुरा  मुख्य सड़क, गोरीपाल्या के पास ली गई है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

स्कूटी पर 6 नाबलिक बच्चे सवार

तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक ही स्कूटी पर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 बच्चे सवार हैं। बताया जा रहा है कि स्कूटी का नंबर KA05JZ9065 है और सभी बच्चे नाबालिग हैं।

यह घटना उस इलाके की है जहां ट्रैफिक का दबाव भी रहता है, ऐसे में इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी। बच्चे पेट्रोल पंप के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह भी साफ है कि वे खुलेआम बिना डर के सड़क पर घूम रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें :

इस घटना पर यूजर्स ने नाराजगी जताई

भारत में के तहत 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति का वाहन चलाना पूरी तरह गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में वाहन मालिक या माता-पिता पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इस घटना पर यूजर्स ने भी नाराजगी जताई है।

कई लोगों का कहना है कि इसमें बच्चों से ज्यादा जिम्मेदारी उनके अभिभावकों की है। वहीं कुछ यूजर्स ने मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply