Priyanka Chopra Cameo: बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनस एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई बड़ी लीड फिल्म नहीं, बल्कि एक खास कैमियो है. बताया जा रहा है कि फेमस चित्रकार अमृता शेरगिल की जिंदगी पर बन रही बायोपिक ‘अमरी’ में प्रियंका चोपड़ा स्पेशल अपीयरेंस करती नजर आएंगी. इस खबर के सामने आते ही फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ गई है, क्योंकि प्रोजेक्ट के बारे में पहले से ही कम जानकारी सामने आई है.

फिल्ममेकर अमृता शेरगिल की बायोपिक को डायरेक्ट कर रही हैं, जिससे लोगों के बीच में इसको लेकर एक्साइटमेंट काफी ज्यादा है. ये अमृता शेरगिल के जीवन पर आधारित एक मोस्ट एंटीसिपेटेड प्रोजेक्ट है. हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, ने अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है. उनका रोल भले ही छोटा हो, लेकिन कहानी में अहम मोड़ लाने वाला बताया जा रहा है. यही वजह है कि मेकर्स इस कैमियो को सरप्राइज के तौर पर रखना चाहते हैं.
प्रियंका ने खत्म कर ली शूटिंग
रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत आई थीं और दूसरे कमिटमेंट्स खत्म करने के बाद उन्होंने इस फिल्म के लिए शूट किया. दिलचस्प बात ये है कि ये पहली बार होगा जब प्रियंका चोपड़ा और मीरा नायर किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं. दोनों की ये पहली कोलैबोरेशन होने की वजह से भी फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है. प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी पर काम कर रही हैं, जिसके लिए वो हैदराबाद जाती हैं, इसी बीच उन्होंने अमृतसर में ‘अमरी’ का भी शूट खत्म कर लिया है.
–
कौन निभा रहा है लीड रोल?
अमृता शेरगिल को भारत की सबसे आधुनिक कलाकारों में गिना जाता है. बायोपिक में उनका किरदार तान्या मानिकतला निभा रही हैं, जो कि ‘ए सूटेबल बॉय’ में नजर आ चुकी हैं. अमृता शेरगिल की जिंदगी, कला और निजी संघर्षों पर आधारित ये बायोपिक कई देशों की पृष्ठभूमि में फिल्माई जाने वाली है. ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का जुड़ना इस प्रोजेक्ट को इंटरनेशनल स्तर पर भी मजबूत बना सकता है. मेकर्स फिल्म को बड़े पैमाने पर पेश करने की तैयारी में हैं और स्टार कास्ट को लेकर भी लगातार चर्चाएं हो रही हैं.
मिले हैं कई बड़े अवॉर्ड्स
मीरा नायर की बात करें, तो वो भारतीय-अमेरिकी फिल्ममेकर हैं. उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल से दो और वेनिस फिल्म फेस्टिवल से 4 अवॉर्ड मिले हैं. इतना ही नहीं साथ ही उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड, दो बाफ्टा अवॉर्ड, गोल्डन ग्लोब और दो सीजर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला है.





