Viral

Viral Video: रोबोट हुआ बेकाबू! नाचते-नाचते लड़की के साथ कर बैठा ऐसी हरकत, देख सन्न रह गए लोग

Humanoid Robot Viral Video: चीन के शानक्सी प्रांत से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और डरे हुए भी. हुआ यूं कि एक डांस इवेंट के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट एक लड़की के साथ अचानक ऐसी हरकत कर बैठा कि वहां मौजूद लोगों सोच में पड़ गए कि ये टेक्निकल ग्लिच है या खुद का दिमाग?

Viral Video: रोबोट हुआ बेकाबू! नाचते-नाचते लड़की के साथ कर बैठा ऐसी हरकत, देख सन्न रह गए लोग
Viral Video: रोबोट हुआ बेकाबू! नाचते-नाचते लड़की के साथ कर बैठा ऐसी हरकत, देख सन्न रह गए लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है एक यूनिवर्सिटी में कल्चरल इवेंट चल रहा था. ह्यूमनॉइड रोबोट को सिर्फ डांस स्टेप्स के लिए प्रोग्राम किया गया था, लेकिन परफॉर्मेंस के बीच में ही उसने एक लड़की के साथ कुछ ऐसी हरकत की, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया.

वीडियो में आप देखेंगे कि नाचते-नाचते रोबोट एक छात्रा की तरफ बढ़ा और उसे कसकर गले लगाने लगा. यह हरकत इतनी इंसानी थी कि छात्रा और वहां मौजूद स्टाफ दंग रह गए. आनन-फानन में एक स्टाफ ने दखल देकर रोबोट को छात्रा से अलग किया.

इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए हैं. एक वर्ग का मानना है कि यह AI का खुद का फैसला हो सकता है, जो भविष्य के लिए खतरे की घंटी है. वहीं, एक्सपर्ट्स इसे कोई फीलिंग्स नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर ग्लिच या सेंसर एरर का नतीजा बता रहे हैं. ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी ने इसे एक जॉइंट कल्चरल एक्टिविटी बताया है, लेकिन रोबोट का बेकाबू होना सुरक्षा मानकों पर सवाल उठा रहा है.

जब रोबोट्स ने पहले भी डराया…

ह्यमनॉइड रोबोट के बेकाबू होने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसी साल के मार्च महीने में चीन के मकाऊ में एक रोबोट ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का पीछा किया, जिससे वो दहशत में आ गईं. हाल ही में शानक्सी में डांस करते हुए रोबोट ने पास खड़े एक बच्चे को थप्पड़ मार दी थी.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply