Thursday, April 30, 2026
Entertainment

Peddi Release Date Confirmed: अक्षय कुमार की टोली से अकेले भिड़ेंगे राम चरण, ‘पेड्डी’ की नई रिलीज डेट कंफर्म

Peddi Release Date Confirmed: पैन इंडिया स्टार राम चरण की मच अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज़ डेट फाइनली कंफर्म हो गई है. लंबे वक्त से फैंस इस फिल्म का टकटकी लगाए इंतज़ार कर रहे हैं. फिल्म 25 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने रविवार को हैदराबाद में हुए एक फिल्म इवेंट के दौरान ‘पेड्डी’ की रिलीज़ डेट से पर्दा उठाया है.

Peddi Release Date Confirmed: अक्षय कुमार की टोली से अकेले भिड़ेंगे राम चरण, ‘पेड्डी’ की नई रिलीज डेट कंफर्म
Peddi Release Date Confirmed: अक्षय कुमार की टोली से अकेले भिड़ेंगे राम चरण, ‘पेड्डी’ की नई रिलीज डेट कंफर्म

निर्देशक बुची बाबू सना हाल ही में अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ‘कारा’ के प्री-रिलीज इवेंट में पहुंचे थे. इवेंट के दौरान ही उन्होंने ‘पेड्डी’ की रिलीज़ डेट के बारे में बताया. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वो सीधे ‘पेड्डी’ के सेट से ही इस प्री-रिलीज इवेंट में पहुंचे हैं. उन्होंने फिल्म के बारे में अपडेट भी दिया. उन्होंने कहा कि फिलहाल वो एक आइटम नंबर की शूटिंग कर रहे हैं और फिल्म का प्रोडक्शन काफी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है.

शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन साथ-साथ

बुची बाबू सना ने इवेंट के दौरान वहां मौजूद लोगों से कहा, “पेड्डी 25 जून को थिएटर में रिलीज़ होगी. इस वक्त हम एक आइटम सॉन्ग फिल्मा रहे हैं.” पेड्डी की शूटिंग अपने अंतिम चरण में है. साथ ही इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर भी साथ में काम जारी है. इससे पहले मेकर्स ने इशारा कर दिया था कि वो जून में फिल्म को रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि तारीख का आधिकारिक ऐलान होना बाकी था.

30 अप्रैल को होनी थी रिलीज

‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण लीड रोल में हैं. फिल्म में जान्हवी कपूर भी नज़र आएंगी. पहले ये फिल्म के जन्मदिन पर 27 मार्च को आने वाली थी. बाद में डेट बढ़ाकर 30 अप्रैल किया गया. हालांकि फिर मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन कर दिया था. अब फाइनली इसकी नई रिलीज डेट सामने आ गई है.

वेलकम टू द जंगल से टक्कर

अब तस्वीर साफ हो गई है. अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को आ रही है और उससे एक दिन पहले राम चरण की पेड्डी आएगी. यानी बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज़, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदसानी, लारा दत्ता, तुषार कपूर समेत कई कलाकार दिखाई देंगे.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply