शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

नागपुर धर्मांतरण-दुष्कर्म मामले का खुलासा: 8 महीने से हो रहा था विवाहिता का शोषण; छिंदवाड़ा का मौलाना फरार​

Nagpur Woman Assault Case: नागपुर जिले के वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाकर विवाहित महिला को कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किए जाने और धर्मातरण के लिए दबाव डालने के मामले में सोनेगांव पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि पिछले 8 महीने से विवाहिता का […]

Nagpur Woman Assault Case: नागपुर जिले के वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाकर विवाहित महिला को कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किए जाने और धर्मातरण के लिए दबाव डालने के मामले में सोनेगांव पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि पिछले 8 महीने से विवाहिता का शोषण किया जा रहा था। इस मामले में तामिया, छिंदवाड़ा का मौलाना हजरत अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

नागपुर धर्मांतरण-दुष्कर्म मामले का खुलासा: 8 महीने से हो रहा था विवाहिता का शोषण; छिंदवाड़ा का मौलाना फरार​
नागपुर धर्मांतरण-दुष्कर्म मामले का खुलासा: 8 महीने से हो रहा था विवाहिता का शोषण; छिंदवाड़ा का मौलाना फरार​

छानबीन में जुटी पुलिस

पीड़िता की शिकायत के बाद रविवार को यह मामला सामने आया। पकड़े गए आरोपियों में ब्राम्हणी फाटा, कलमेश्वर निवासी अयाज ताज मदारे और आमीन शेख का समावेश है। न्यायालय ने दोनों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विवाहिता की तरह ही और भी महिलाओं को आरोपियों ने अपने जाल में फंसाया या नहीं।

धर्म परिवर्तन का दबाव, ब्लैकमेलिंग और उगाही का आरोप; जांच तेज

प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार महिला का शोषण पिछले 8 महीनों से किया जा रहा था। कुछ दिन पहले छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र के मौलाना ने महिला पर कलमा पढ़कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया था। धर्मांतरण नहीं करने पर उसके साथ बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो पर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।

आरोपियों ने महिला से करीब 3 लाख रुपये की उगाही भी की। मौलाना की गिरफ्तारी के लिए की टीम तामिया में डेरा डाले हुए है। स्थानीय पुलिस की मदद से उसके संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY