Viral

Viral Video: फैक्ट्री में कैसे बनते हैं आलू चिप्स, देख लेंगे तो खाना भूल जाएंगे!

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर इन दिनों खूब बवाल मच रहा है. यह एक फैक्ट्री का है, जिसमें आलू चिप्स बनाने की प्रक्रिया को देखने के बाद नेटिजन्स का जी मिचलाने लगा है. स्वच्छता के मानकों की धज्जियां उड़ाता कुछ ही सेकंड का यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

Viral Video: फैक्ट्री में कैसे बनते हैं आलू चिप्स, देख लेंगे तो खाना भूल जाएंगे!
Viral Video: फैक्ट्री में कैसे बनते हैं आलू चिप्स, देख लेंगे तो खाना भूल जाएंगे!

साबुन के पानी में नहाते आलू, बेपरवाह मजदूर

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति केवल अंडरवियर में एक बड़े से टैंकर के भीतर खड़ा देखा जा सकता है. कथित तौर पर यह टैंक साबुन वाले गंदे पानी और कच्चे आलू के चिप्स से भरा हुआ है. हैरानी की बात यह है कि शख्स उसी टैंक में खड़े होकर न केवल सिगरेट का कश लगा रहा है, बल्कि कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा भी रहा है.

क्लिप देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह किसी लोकल चिप्स बनाने वाली फैक्ट्री का दृश्य है, जहां तलने से पहले आलू को साफ किया जा रहा है. लेकिन टैंक का पानी इतना गंदा और मटमैला है कि देखकर ही लोगों को उल्टी वाली फीलिंग आ रही है.

इंस्टाग्राम हैंडल @fact.flow_india से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. नेटिजन्स इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. एक ने लिखा, इसे दखकर ही उल्टी जैसा महसूस हो रहा है. दूसरे ने तंज कसा, शायद इसीलिए ये चिप्स इतने नमकीन लगते हैं. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, अरे भाई ब्रांड का नाम भी उजागर करो, ताकि लोग जागरूक हो सकें और खरीदना बंद करें.

यह पहली बार नहीं है, जब फूड सेफ्टी को लेकर इंटरनेट पर बवाल मचा हो. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक स्ट्रीट वेंडर अपनी पैंट में हाथ डालने के बाद कस्टमर को उसी गंदे हाथ से समोसा सर्व करते हुए पकड़ा गया था.

यहां देखिए वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Bharat 🇮🇳 (@fact.flow_india)

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply