Entertainment

‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान पर जैकी भगनानी ने पकड़े कान, सबके सामने रकुल प्रीत से मांगी माफी

Jackky Bhagnani and Rakul Preet Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 2024 में शादी की थी. लेकिन इन दिनों कपल लाइमलाइट में बना हुआ. जैकी भगनानी हाल ही में तब विवादों में घिर गए जब रकुल ने मजाक में अपने रिश्ते को ‘सिचुएशनशिप’ कह दिया. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि वो एक-दूसरे के लिए ही हैं, क्योंकि वो शादीशुदा हैं. इस बयान के बाद रकुल प्रीत और जैकी भगनानी को लोगों ने काफी ट्रोल किया. इसी के बाद अब रकुल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपने पति के वायरल कमेंट को लेकर उन्हें छेड़ रही थीं. इसके बाद भगनानी ने अपने ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान के लिए माफी भी मांगी.

‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान पर जैकी भगनानी ने पकड़े कान, सबके सामने रकुल प्रीत से मांगी माफी
‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान पर जैकी भगनानी ने पकड़े कान, सबके सामने रकुल प्रीत से मांगी माफी

जैकी भगनानी में एक हालिया इंटरव्यू में कहा था कि हम दोनों शादीशुदा हैं, लेकिन हम सिचुएशनशिप में हैं. देखते ही देखते उनकी ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने कपल को ट्रोल करना शुरू कर दिया. इसी ट्रोलिंग के बीच अब रकुल प्रीत सिंह ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें जैकी ने कान पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आए.

जैकी भगनानी ने मांगी माफी

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रकुल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो जैकी से बात करते हुए दिखीं और कहा, “कितनी बार बोला है इसको, कि हम मिलेनियल्स हैं Gen Z बनने की जरूरत नहीं है! बोला था ना…” जवाब में जैकी कान पकड़कर मुस्कुराते हुए माफी मांगते दिखे. फिर रकुल ने कहा, “कर दिया ना तुमने.” जैकी ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनका ऐसा इरादा नहीं था.

रकुल प्रीत सिंह ने आगे कहा, “मुझे पता है, लेकिन दुनिया को ये पता चलना चाहिए! पर ठीक है, यह देखते हुए कि आप लोग रुक नहीं रहे हैं, हमने सोचा चलो, हम भी इस पर थोड़ा हंस लेते हैं.” अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को शेयर करते हुए रकुल प्रीत ने लिखा, “आज हम इस बात पर खूब हंसे कि कैसे एक घंटे की बातचीत की सिर्फ एक लाइन अचानक से हेडलाइन बन जाती है.”

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply