Entertainment

The Kerala Story 2 OTT Release: द केरल स्टोरी 2 की ओटीटी रिलीज डेट बदली, जानिए अब कहां और कब रिलीज होगी फिल्म

The Kerala Story 2 New OTT Release: विपुल अमृतलाल शाह की विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ सिनेमाघरों के बाद 8 मई को ओटेटी प्लैटफॉर्म जी5 पर रिलीज़ होने वाली थी. मेकर्स ने इसका ऐलान कर दिया था. पर अब अचानक ‘द केरल स्टोरी 2’ की ओटीटी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है. अब ये फिल्म एक हफ्ते पहले यानी 1 मई को ही रिलीज की जा रही है. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसी एक्ट्रेसेस लीड रोल में नज़र आई हैं.

The Kerala Story 2 OTT Release: द केरल स्टोरी 2 की ओटीटी रिलीज डेट बदली, जानिए अब कहां और कब रिलीज होगी फिल्म
The Kerala Story 2 OTT Release: द केरल स्टोरी 2 की ओटीटी रिलीज डेट बदली, जानिए अब कहां और कब रिलीज होगी फिल्म

कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. फिल्म रिलीज़ से पहले काफी चर्चा में रही थी. इसको लेकर खूब विवाद भी हुआ पर जब ये रिलीज हुई तो वो वाला जादू नहीं चला सकी, जो इसके पहले पार्ट ने चलाया था. ‘द केरल स्टोरी’ के पहले पार्ट ने सिनेमाघरों में बंपर कमाई की थी.

View this post on Instagram

A post shared by ZEE5 (@zee5)

27 फरवरी को आई थी ‘द केरल स्टोरी 2’

‘द केरल स्टोरी 2’ सिनेमाघरों में 27 फरवरी को रिलीज़ हुई थी. फिल्म की कहानी का पहले पार्ट से कोई लेना देना नहीं है, न ही इसमें केरल की किसी लड़की की कहानी दिखाई गई. इस बार राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे इन लड़कियों को पहले प्रेम के जाल में फंसाया जाता है और फिर जबरन उनका धर्म परिवर्तन और शोषण किया जाता है.

सभी भाषाओं में रिलीज होगी ‘द केरल स्टोरी 2’

ओटीटी पर फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. कई ऐसे दर्शक होते हैं जो वक्त रहते सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाते हैं, ऐसे में ओटीटी ही उनका सहारा रहता है. बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फिल्म ने भारत में 51 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं इसके पहले पार्ट ने दुनियाभर में 302 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply