एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है. आए दिनों नुसरत जहां अपने सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. एक बार फिर नुसरत जहां ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें उनका सिजिंग अवतार नजर आ रहा है.

नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर पांच तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, “टैन, रेत से सने पैर, बीच ब्रेड्स और वाइब्स.” नुसरत जहां की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रही हैं. इन ग्लैमरस तस्वीरों पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.
नुसरत जहां ने इन तस्वीरों में थ्री पीस बीच ड्रेस पहनी. इसमें नुसरत जहां ने व्हाइट और ब्लू कलर का एक किमोनो कवर-अप, व्हाइट और ब्लू कलर का एक स्ट्रिप्ड बिकिनी टॉप और व्हाइट कलर की ही डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए नजर आईं.
इस थ्री पीस बीच ड्रेस के साथ नुसरत जहां ने डच ब्रेड हेयर स्टाइल कैरी किया. इतना ही नुसरत जहां ने इस लुक को मिनिमल जूलरी, वॉच और मैचिंग कलर की नेल पेंट के साथ कम्प्लीट किया. नुसरत जहां की इस पोस्ट पर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं.
नुसरत जहां ने 3 कलर्ड फोटोज शेयर कीं और इन्हीं के साथ उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी शेयर की, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इन तस्वीरों में नुसरत जहां पानी के बीच खड़ी हुई नजर आईं. इस पोस्ट पर एक घंटे के अंदर 5 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और कमेंट सेक्शन में लोग प्यार लुटा रहे हैं.





