Entertainment

हैदराबाद से 16000 KM दूर इस देश में दिखाई जाएगी ‘Varanasi’ की वो झलक, जो आज तक किसी ने नहीं देखी

एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ को ग्लोबल फिल्म के तौर पर प्रमोट कर रहे हैं. महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे दिग्गज सितारों वाली ये फिल्म कई मायनों में देश की बेहद बड़ी और भव्य फिल्म होने जा रही है. अब राजामौली की ‘वाराणसी’ की पहली ग्लोबल झलक सीसीएक्सपी मेक्सिको 2026 (CCXP Mexico 2026) इवेंट में दिखाए जाने की तैयारी की जा रही है. इस फैसले को मेकर्स के एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है.

हैदराबाद से 16000 KM दूर इस देश में दिखाई जाएगी ‘Varanasi’ की वो झलक, जो आज तक किसी ने नहीं देखी
हैदराबाद से 16000 KM दूर इस देश में दिखाई जाएगी ‘Varanasi’ की वो झलक, जो आज तक किसी ने नहीं देखी

24 अप्रैल को एक खास पैनल के जरिए के जरिए फिल्म की खास झलक सिनेमेक्स के थंडर स्टेज में दिखाया जाएगा. इस पैनल की अगुवाई प्रोड्यूसर एसएस कार्तिकेय करेंगे और उम्मीद की जा रही है कि इसके जरिए फिल्म की खास झलक दर्शकों को दिखाई जाएगी. इस सेशन में ‘वाराणसी टू द वर्ल्ड’ की झलक के अलावा पहले कभी नहीं देखे गए बिहाइंड द सीन्स फुटेज को भी शोकेस किया जाएगा. इस फुटेज को खासतौर पर मेक्सिको के इस इवेंट के लिए ही तैयार किया गया है. यही नहीं इवेंट के दौरान का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज भी वहां चलाया जाएगा. साथ ही लाइव ऑडियंस इंटरैक्शन सेशन भी होगा.

लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा पॉप इवेंट

सीसीएक्सपी मेक्सिको लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा पॉप कल्चर इवेंट है. ये इवेंट फिल्म, टेलीविजन, कॉमिक्स, गेमिंग और एनिमे को एक साथ एक प्लैटफॉर्म मुहैया कराता है. इस साल इस इवेंट में ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’, ‘द मैंडालोरियन एंड ग्रोगू’, ‘सुपरगर्ल’ और ‘स्टार ट्रेक: स्ट्रेंज न्यू वर्ल्ड्स’ जैसे फिल्म और सीरीज को शोकेस किया जाएगा. इस बार ये इवेंट 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चलेगा. इस इवेंट के जरिए ‘‘ को इंटरनेशनल ऑडियंस तक पहुंचने में मदद मिलेगी. फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होने वाली है.

1300 करोड़ है बजट

वाराणसी देश की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म का बजट करीब 1300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ‘बाहुबली’ के दोनों पार्ट और ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों के बाद निर्देशक राजामौली ये फिल्म लेकर आ रहे हैं. ऐसे में इससे पूरी दुनिया के दर्शकों को काफी उम्मीद है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply