Thursday, April 23, 2026
Sports

IPL 2026 से बाहर होने के बाद भावुक हुए आयुष म्हात्रे, IPL से बाहर होने के बाद CSK से किया ये वादा

Ayush Mhatre: आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए बेहद खराब रहा है. CSK की टीम को एक के बाद एक करके कई झटके लग चुके हैं. इसी कड़ी में CSK को एक और बड़ा झटका लगा है. चेन्नई सुपर किंग्स के घातक बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं.

IPL 2026 से बाहर होने के बाद भावुक हुए आयुष म्हात्रे, IPL से बाहर होने के बाद CSK से किया ये वादा
IPL 2026 से बाहर होने के बाद भावुक हुए आयुष म्हात्रे, IPL से बाहर होने के बाद CSK से किया ये वादा

आईपीएल 2026 से अब आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) बाहर हो चुके हैं. आईपीएल से बाहर होने के साथ ही आयुष म्हात्रे बेहद भावुक दिखे. चेन्नई सुपर किंग्स के इस खिलाड़ी ने आईपीएल से बाहर होने के बाद अपनी फ्रेंचाइजी से एक वादा किया है.

आईपीएल से बाहर होने पर Ayush Mhatre ने दिया ये रिएक्शन

CSK के घातक बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) SRH के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन तभी उनके पैर में दिक्कत हुई और अगली ही गेंद पर वो आउट हो गए. हाल ही में चेन्नई फ्रेंचाइजी की तरफ से ऑफिशियल जानकारी साझा की गई कि वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

CSK के इस खिलाड़ी ने आईपीएल से बाहर होने पर कहा कि

“निराश हूं कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब और योगदान नहीं दे पाएंगे लेकिन वादा करता हूं कि अगली बार और भी ज्यादा ताकत से वापसी करूंगा. बचे हुए सीजन के लिए टीम को ऑल द बेस्ट. येलो लव और सपोर्ट के लिए धन्यवाद.”

आयुष म्हात्रे ने ये बातें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखी हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayush Mhatre (@ayush_m255)

आईपीएल से ही आयुष म्हात्रे ने बनाई अपनी पहचान

आयुष म्हात्रे ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था. साल 2025 में वो पहली बार टीम के साथ जुड़े और कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 7 मैचों में 240 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 188.97 का रहा था. इस साल भी उनका बल्ला जमकर गरजा.

उन्होंने 6 मैचों में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए. इसी के साथ वो ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए थे. उनका इस तरह से चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होना चेन्नई की टीम की टीम के लिए बड़ा झटका है.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply