Who Is Aaliyah Qureshi: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ ब्रेकअप होने के लंबे समय के बाद एक्टर विजय वर्मा एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें एक बार फिर से प्यार हो गया है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं. वो लड़की आलिया कुरैशी हैं. आलिया का ताल्लुक शोबिज की दुनिया से ही है.

वायरल हो रहा है वीडियो 21 अप्रैल की रात मुंबई के बांद्रा इलाके का है. दोनों एक साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए. हो सकता है कि दोनों एक दूसरे के सिर्फ अच्छे दोस्त हों, लेकिन जैसे ही दोनों साथ में नजर आए, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे प्यार का नाम दे दिया है. ऐसी चर्चा शुरू हो गई कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक साथ दोनों डिनर डेट पर गए थे. अब दोनों सच में रिलेशनशिप में हैं या फिर सिर्फ दोस्त हैं, इस बारे में तो वो दोनों ही बता सकते हैं. लेकिन चलिए ये जानते हैं कि आखिर ये आलिया कुरैशी हैं कौन.
View this post on Instagram
कहां की रहने वाली हैं आलिया कुरैशी?
आलिया मुंबई की रहने वाली हैं. उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है. उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. वो पेशे से सिंगर और सॉन्गराइटर हैं. साथ ही वो एक्ट्रेस के तौर भी काम करती हैं. म्यूजिक में बचपन से ही उनकी दिलचस्पी रही है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपना पहला गाना उस समय लिखा दिया था जब वो 5वीं क्लास में थीं. आगे चलकर उन्होंने ‘झल्ली’ समेत कई गाने बनाए.
View this post on Instagram
शाहरुख की जवान में आलिया कुरैशी का रोल
उन्होंने साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर आई वेब सीरीज ‘एटर्नली कंफ्यूज़्ड ऐंड ईगर फ़ॉर लव’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. उसके अगले ही साल वो की फिल्म ‘जवान’ में नजर आती हैं. एटली के डायरेक्शन में बनी ‘जवान’ से आलिया लाइमलाइट में आ जाती हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान की एक गर्ल गैंग थी, जिसमें 6 लड़कियां थीं. आलिया उन्हीं में एक थीं. ‘जवान’ में उनके किरदार का नाम जान्हवी था.
View this post on Instagram
–
आलिया सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर वो Jhalliverse के नाम से मौजूद हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 38 हजार फॉलोअर्स हैं. अब विजय वर्मा के साथ स्पॉट होने के बाद वो सुर्खियों में आ गई हैं.





