Emraan Hashmi Awarapan: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी पिछले कुछ समय से अपनी एक फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. उनकी उस फिल्म का नाम है ‘आवारापन 2’, जो साल 2007 में आई उनकी ही फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में इमरान के अपोजिट दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं. पहले ये फिल्म अप्रैल में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर पोस्टपोन कर दिया गया था. वहीं नई रिलीज डेट 14 अगस्त है.

इमरान हाशमी ने 21 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी है. जैसे ही रिलीज डेट अनाउंट हुई, हर तरफ फिल्म की चर्चा शुरू हो गई. इस चर्चा के बीच आज हम बात करेंगे 19 साल पहले रिलीज हुई इमरान की पहली ‘आवारापन’ की. जानेंगे कि उस फिल्म ने कितनी कमाई की थी.
View this post on Instagram
‘सैयारा’ के डायरेक्टर ने बनाई थी ‘आवारापन’
‘आवारापन’ को डायरेक्ट किया था मोहित सूरी ने, जिन्होंने ‘आशिकी 2’, ‘सैयारा’ समेत और भी कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं. के अपोजिट श्रिया सरण नजर आई थीं. फिल्म तो लोगों को काफी पसंद आई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये पिक्चर अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार ‘आवारापन’ का बजट 18 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 12.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. भारत का ग्रॉस कलेक्शन 10.84 करोड़ रुपये था.
फ्लॉप हुई थी ‘आवारापन’
‘आवारापन’ बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट निकालने में फेल हो गई थी. ऐसे में इस फिल्म को डिजास्टर का टैग मिला था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म भले ही फ्लॉप रही, लेकिन समय के साथ इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ती चली गई है और इस फिल्म का एक तगड़ा फैन बेस बन गया. ‘आवारापन’ एक कल्ट फिल्म है. यही वजह है कि पहले पार्ट के फ्लॉप होने के बाद भी इमरान अब इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं.
–
इमरान हाशमी की वेब सीरीज
इमरान हाशमी आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर ‘तस्करी’ वेब सीरीज में दिखे हैं. ये सीरीज इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी. अब उनके तमाम फैंस उन्हें ‘आवारापन’ के जरिए बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं. पहला पार्ट तो फ्लॉप हुआ था. ऐसे में देखना होगा कि ‘आवारापन 2’ के जरिए इमरान हाशमी बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाते हैं.





